Headlines

बूंदी में 45 टेबलों पर होगी 263 बूथों की मतगणना:8 निकायों में सुबह 8 बजे से काउंटिंग, कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा




बूंदी जिले में 8 नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना सोमवार को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सभी निकाय मुख्यालयों पर एक साथ गिनती की जाएगी। जिले के कुल 263 मतदान बूथों की गिनती 45 टेबलों पर की जाएगी। सबसे ज्यादा बूंदी नगर परिषद के 94 बूथों की गिनती 2 कमरों में 12 टेबलों पर होगी।
इसी तरह लाखेरी के 35, नैनवां के 25, केशोरायपाटन के 25, कापरेन के 25 और इंद्रगढ़ के 20 बूथों की गिनती के लिए 5-5 टेबल लगाई जाएंगी।
जबकि हिंडोली के 19 और देई नगरपालिका के 20 बूथों की मतगणना 4-4 टेबलों पर होगी। प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए नगर परिषद के टाउन हॉल में मतगणना में लगे कर्मचारियों और सभी रिटर्निंग अधिकारियों का शनिवार को प्रशिक्षण पूरा हुआ। प्रशिक्षकों ने EVM मशीन से गिनती की पूरी प्रक्रिया बताई और प्रैक्टिकल डेमो भी दिया। इसके साथ ही, DMM सीलिंग टीम को मतगणना के बाद मशीनों को दोबारा सील करने का प्रशिक्षण भी दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *