Headlines

बस्ती में 50वीं जूनियर बालक स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप शुरू:16 टीमें ले रहीं हिस्सा, दो दिवसीय डे-नाइट प्रतियोगिता का हुआ आगाज




बस्ती में पहल संस्थान के अध्यक्ष मनीष मिश्रा की पहल पर 50वीं जूनियर बालक जोन-सी ओपन स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप रविवार सुबह 10 बजे शुरू हुई। यह दो दिवसीय डे-नाइट प्रतियोगिता है, जिसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका उद्घाटन सतीश चन्द्र त्रिपाठी, संजय मिश्रा और जीडी मिश्रा ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। संजय मिश्रा ने बताया कि मनीष मिश्रा का मकसद सिर्फ प्रतियोगिताएं कराना नहीं है। वे बस्ती की स्थानीय और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को अच्छा मंच देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में हुनरमंद खिलाड़ियों की कमी नहीं है। उन्हें बस अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलना चाहिए। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। जीडी मिश्रा ने कहा कि गांवों में छिपी प्रतिभाओं को जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार कोशिशें करनी होंगी। उन्होंने जोर दिया कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा सकता है। युवाओं का खेलों से जुड़ना, अच्छा काम कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, लीडरशिप और आत्मविश्वास पैदा करता है। ओम पाण्डेय ने मनीष मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा कि वे जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। युवाओं को खेलों से जोड़ना समाज के लिए एक अच्छा काम है। सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकरनगर, गोंडा, लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी हॉस्टल और सिद्धार्थनगर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजकों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और प्रतियोगिता से जुड़े सभी सदस्यों के लिए खाने, पुरस्कार और खेल मैदान समेत सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। इस मौके पर आलोक पाण्डेय, इस्तियाक हुसैन, शिवेंद्र पाण्डेय, अमरेश पाण्डेय और कई अन्य लोग मौजूद थे। इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में काफी उत्साह देखा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *