Headlines

आगर-मालवा में सीएम के दौरे का विरोध:कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर से पैदल मार्च, पुलिस से हल्की झड़प; कई कार्यकर्ता हिरासत में




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगर-मालवा दौरे के दौरान रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करने की कोशिश की। मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया। इस दौरान 24 ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर के घर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठे हुए थे। यहां से कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के विरोध में काले झंडे लेकर पैदल मार्च करते हुए निकले। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘मोहन यादव वापस जाओ’ और ‘मोहन यादव मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मार्च की खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शनकारियों को रोकते और हिरासत में लेते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। इसके बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर हालात संभाले।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *