Headlines

19 निकायों के 2407 प्रत्याशियों की मतगणना कल:सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां




दो चरणों में हुए नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब सोमवार को ईवीएम में कैद मतदाताओं के फैसले का पिटारा खुलेगा। जिले की सभी 19 नगरीय निकायों में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। जिले के नगरीय निकाय चुनाव में 2407 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में कैद है। इनमें नगर परिषद झुंझुनूं समेत जिले की सभी नगरपालिकाओं के वार्ड शामिल हैं। मतदान दो चरणों में कराया गया था। अब मतगणना के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और निर्धारित मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कई वार्डों में त्रिकोणीय और बहु कोणीय मुकाबला इस बार निकाय चुनाव में कई वार्ड ऐसे रहे, जहां भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने पार्टी से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय भी मैदान में रहे। इसके चलते कई वार्डों में मुकाबला सीधे दो प्रत्याशियों के बीच न रहकर त्रिकोणीय और बहु कोणीय हो गया। कई वार्डों में प्रत्याशियों की व्यक्तिगत पकड़, जातीय समीकरण, स्थानीय मुद्दे और अंतिम दिनों में हुए ध्रुवीकरण का सीधा असर परिणाम पर दिखाई दे सकता है। दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर निकाय चुनाव के परिणाम कई स्थानीय नेताओं के लिए भी महत्वपूर्ण होंगे। प्रत्याशियों के साथ राजनीतिक दलों के स्थानीय नेतृत्व की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। टिकट वितरण के बाद सामने आई नाराजगी, बागियों को मनाने की कोशिश और मतदान से पहले हुई राजनीतिक लामबंदी का असर अब परिणाम में दिखाई देगा। मतगणना के साथ यह भी साफ हो जाएगा कि मतदाताओं ने अधिकृत प्रत्याशियों पर भरोसा जताया या बागियों और निर्दलीयों को विकल्प के रूप में स्वीकार किया। खासकर उन वार्डों के परिणाम पर राजनीतिक दलों की नजर रहेगी, जहां मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है। सुबह 8 बजे शुरू होगी गिनती, राउंड वार आएंगे परिणाम निर्धारित मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। प्रत्येक निकाय के लिए निर्धारित संख्या में टेबल लगाई गई हैं। अलग-अलग निकायों में टेबलों की संख्या के अनुसार मतगणना के राउंड पूरे होंगे। शुरुआती रुझान आने के साथ ही प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें तेज होगी और राउंड वार तस्वीर साफ होती जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *