Headlines

कौशांबी में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:सुसाइड नोट में भाई को ठहराया जिम्मेदार; जमीन बेचकर कर्ज चुकाने की बात लिखी




कौशांबी में रविवार सुबह 11 बजे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने भाई समुंदर पटेल पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र मुजाहिदपुर गांव का है। सुसाइड नोट में भाई पर लगाए आरोप सुसाइड नोट में निर्भय पटेल ने लिखा कि उसका भाई उससे जबरन खेती करवाता था। उसकी बात नहीं सुनता था। उसने भाई पर अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। नोट में भाई के कर्ज का भी जिक्र है। निर्भय ने लिखा कि वह कई बार कर्ज चुकाने के लिए कहता था। कर्ज नहीं चुकाया गया। इससे वह तनाव में था। निर्भय ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसके हिस्से की जमीन बेचकर भाई का कर्ज चुका दिया जाए। उसने आगे कर्ज नहीं लेने की बात भी लिखी है। भाइयों ने मानसिक हालत ठीक नहीं होने की बात कही भाई जगदीश पटेल और समुंदर सिंह पटेल ने बताया कि निर्भय की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पिछले 6 महीने से उसका इलाज चल रहा था। भाइयों के मुताबिक, उन्होंने निर्भय को बीफार्मा की पढ़ाई कराई थी। वह मूरतगंज में मेडिकल स्टोर खोलना चाहता था। हालांकि, पिछले छह महीने से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड नोट को कब्जे में लिया गया है। पुलिस आत्महत्या की वजह और नोट में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *