Headlines

हिसार में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:पेड़ के नीचे छिपाकर रखी थी पिस्तौल; आर्म्स एक्ट के तहत केस




हिसार में सीआईए मिल गेट पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिसार की महावीर कॉलोनी के रहने वाले तुषार उर्फ मच्छल के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके पास से .315 बोर की एक अवैध पिस्तौल बरामद की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर महावीर कॉलोनी माइनर के पास एक पेड़ के नीचे छिपाकर रखी गई अवैध पिस्तौल मिली। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस मामले में हिसार के एचटीएम थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसे यह अवैध पिस्तौल कहां से मिली थी और इसे किस मकसद से छिपाकर रखा गया था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर- एसपी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिले में अवैध हथियारों की बरामदगी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। हिसार एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि अवैध हथियार रखने वाले और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों को रोकने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हथियार से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच भी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *