Headlines

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत:फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय गई जान




फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। हादसा करीब ढाई बजे राजेपुर थाना क्षेत्र में जैनापुर और डबरी के बीच हुआ। गंभीर रूप से घायल 63 वर्षीय शिव सिंह को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर ले जाया गया। वहां से उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शाहजहांपुर से लौटते समय हुआ हादसा राजेपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले शिव सिंह रविवार को साइकिल से शाहजहांपुर जिले के हुल्लापुर किसी काम से गए थे। काम निपटाकर वह घर लौट रहे थे। जैनापुर और डबरी के बीच पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद शिव सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने शिव सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस से उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दीपक तिवारी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी है। खेती करके चलाते थे परिवार शिव सिंह खेती-बाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनका एक बेटा है, जिसकी शादी हो चुकी है। उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है, जबकि दूसरी पत्नी उर्मिला हैं। शिव सिंह की मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *