Headlines

Dinesh Karthik Slams Pakistan Test Cricket Team


22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने पाकिस्तान की टेस्ट टीम की आलोचना की है। उन्होंने कहा- ‘पाकिस्तान की टीम टेस्ट क्रिकेट के साथ नाइंसाफी कर रही है।’ उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान यह बात कही।

पाकिस्तान को इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस पर कार्तिक ने पाकिस्तानी को बहुत साधारण टीम बताया। साथ ही उन्होंने कहा- ‘पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय कप्तानी, कोच और सिलेक्शन सब कुछ बेहद अस्थिर नजर आ रहा है।’

कार्तिक ने PCB के रवैये पर भी सवाल उठाया

कार्तिक ने टेस्ट सीरीज का एनालिसिस करते हुए कहा- ‘जब मैंने यह टेस्ट सीरीज देखी, तो लगा कि पाकिस्तान टीम बेहद साधारण है। पहले दो टेस्ट मैचों में वे दोनों पारियों को मिलाकर कुल 90 ओवर भी नहीं टिक सके।’

उन्होंने कहा- माना कि पिच पर गेंदबाजों को मदद थी और बल्लेबाजी आसान नहीं थी, लेकिन यह ऐसी पिच भी नहीं थी कि जिस पर 90 ओवर भी न खेले जा सकें।’

कार्तिक ने PCB के फैसलों पर पर भी सवाल उठाए। उन्होने कहा- ‘दूसरे टेस्ट के बाद उन्होंने अचानक स्क्वॉड में 7 बदलाव कर दिए और सपोर्ट स्टाफ को भी बदल दिया।’

रजाउल्लाह की तारीफ में कहा- पहले से टीम में क्यों नहीं थे?

पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट के लिए डेब्यूटेंट रजाउल्लाह को प्लेइंग-11 में शामिल किया था। रजाउल्लाह ने इस मैच में 63 गेंद पर 81 रन की पारी खेली और 4 विकेट भी लिए।

कार्तिक ने रजाउल्लाह की तारीफ करते हुए कहा- ‘रजाउल्लाह जैसे खिलाड़ी ने आखिरी टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वे शुरुआत से दौरे वाली टीम में क्यों नहीं थे? टीम सिलेक्शन में आखिर चल क्या रहा है? उनके पास किस तरह के खिलाड़ी हैं?’

कहा- पाकिस्तान के लिए पुराना स्तर हासिल करना मुश्किल

कार्तिक ने कहा- ‘पाकिस्तान के पास टेस्ट क्रिकेट की एक शानदार और समृद्ध विरासत रही है, लेकिन फिलहाल वे उस स्तर के आसपास भी नहीं हैं। पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़े रहे लोगों के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।’

उन्होंने उम्मीद जताई कि सही लोग इस स्थिति पर ध्यान देंगे और टीम को फिर से मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। हालांकि कार्तिक ने यह भी माना कि पाकिस्तान को उसके पुराने स्तर पर वापस लाना अब आसान नहीं होगा।

——————————-

पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच हुए तीसरे टेस्ट मैच की खबर पढ़ें…

जो रुट ने सचिन तेंदुलकर के अर्धशतकों का रिकॉर्ड तोड़ा:इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, टेस्ट सीरीज 3-0 से जीती

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 69वीं फिफ्टी लगाते हुए भारत के सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने टेस्ट में 68 अर्धशतक लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *