![]()
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर स्थित हिमुडा की एयरोसिटी वेलफेयर हाउसिंग सोसाइटी की एक बैठक रविवार को हुई। यह बैठक मुख्य सलाहकार राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में रामपुर के विधायक और सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। राजीव अग्रवाल को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। सुदामा दास मेहता को प्रधान चुना गया है। इसके अलावा, सुशील कुमार और अरुण शर्मा उपप्रधान बने। राकेश वधवा महासचिव, अनुज कपूर संगठन सचिव, अखिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष, पुनीत अग्रवाल सह-सचिव और विरेन्द्र कुमार किंग्सन प्रचार सचिव चुने गए। रविन्द्र बंसल, सुषमा मखैक और पवन सूद को विशेष सदस्य बनाया गया है। सामुदायिक भवन बनाने की मांग बैठक में एयरोसिटी में प्लॉट धारकों की समस्याओं पर भी बात हुई। सदस्यों ने मांग की कि इलाके में जल्द रैन शेल्टर, बस स्टॉप और अच्छी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए। साथ ही, पार्क को जल्दी विकसित करने और एक आधुनिक सामुदायिक भवन बनाने की मांग भी उठी। यह भवन सामाजिक और अन्य कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। अब तक करीब 100 प्लॉट बिक चुके पिछले हफ्ते हिमुडा के कार्यकारी अध्यक्ष और दूसरे बड़े अधिकारियों ने सोसाइटी के पदाधिकारियों और प्लॉट मालिकों से मुलाकात की थी। उन्होंने समस्याओं को जल्द सुलझाने का भरोसा दिया था। अधिकारियों ने निर्माणाधीन पार्क और मुख्य गेट का जायजा भी लिया था। सोसाइटी के मुताबिक, अब तक करीब 100 प्लॉट बिक चुके हैं। तीसरे चरण के प्लॉट बिक्री के लिए तैयार किए जा रहे हैं।
Source link
शिमला हिमुडा एयरोसिटी सोसाइटी की नई कार्यकारिणी गठित:सुदामा दास मेहता बने प्रधान; रैन शेल्टर और बस स्टॉप की मांग
