![]()
बठिंडा शहर में हुई कुछ ही देर की बारिश ने नगर निगम प्रशासन के मानसून पूर्व जल निकासी और सफाई के बड़े-बड़े दावों की हवा निकाल दी है। थोड़ी सी बारिश के बाद ही पूरा बठिंडा शहर जलमग्न हो गया, जिससे जगह-जगह भारी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बारिश के पानी से शहर के सामान्य इलाके ही नहीं, बल्कि वीआईपी और पॉश इलाके भी अछूते नहीं रहे। बठिंडा के एसएसपी (SSP), डीआईजी (DIG) और उपायुक्त (DC) के सरकारी आवासों के बाहर भी सड़कों पर पानी जमा हो गया। इसके अलावा शहर के मुख्य बाजारों में 4 से 5 फीट तक पानी भरने से स्थिति बेहद गंभीर हो गई। सड़क पर आवाजाही प्रभावित, गाड़ियां हुई बंद सड़कों और बाजारों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी के गहरे भराव के कारण कई वाहनों के इंजनों में पानी चला गया, जिससे वाहन बीच सड़क पर ही बंद हो गए। प्रशासन की कार्यप्रणाली से लोगों में रोष स्थानीय निवासी गुरप्रीत सिंह और हरमनदीप सिंह ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह समस्या हर साल की है। नगर निगम हर बार मानसून से पहले जल निकासी के पुख्ता इंतजाम का दावा करता है, लेकिन बारिश होते ही शहर का यह हाल दावों की जमीनी हकीकत बयान कर देता है।
Source link
थोड़ी बारिश ने ही खोली बठिंडा नगर निगम की पोल:SSP-DIG के घरों के बाहर और पॉश इलाकों में पानी भरा, जलनिकासी न होने से परेशानी
