![]()
ग्वालियर में बॉलीवुड फिल्म ‘जन्नत’ के उस सीन की तरह जहाँ बैठकर हीरो करोड़पति बनने के लिए ऑनलाइन मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी का हाई-टेक नेटवर्क चलाता है, ठीक उसी अंदाज में ग्वालियर के पॉश इलाके विंडसर हिल्स के एक किराए के डुप्लेक्स से 100 करोड़ का इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड ऑपरेट हो रहा था। क्राइम ब्रांच और साइबर विंग ने रविवार को इस फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार रात करीब 8 बजे मामले का खुलासा किया है। आरोपी ‘100पैनल’ नाम की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन सट्टा और गैम्बलिंग खिलवा रहे थे। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह व्हाट्सएप के जरिए दुबई और श्रीलंका के सट्टेबाजों से सीधे संपर्क में था। गिरफ्तार आरोपी मकान मालिक पर भी गिर सकती है गाज एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस उस डुप्लेक्स के मकान मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के इतना बड़ा नेटवर्क कैसे संचालित हो रहा था और क्या मकान मालिक को इसकी जानकारी थी। पुलिस ने कहा- किसी को खाते, सिम, एटीएम न दें नागरिक अपने बैंक खाते, एटीएम, या सिम कार्ड किसी अज्ञात व्यक्ति को न दें। म्यूल अकाउंट्स का उपयोग साइबर ठगी में होने पर मूल खाताधारक पर भी कानूनी कार्रवाई होगी। इस मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी सुजावल जग्गा ने बताया कि आम आदमी सूचना के आधार पर विंडसर हिल्स के फ्लैट पर क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की टीम बनाकर कार्रवाई की थी, यहां पर ऑनलाइन फ्रॉड की रकम को ऑनलाइन के माध्यम से कई खातों में ट्रांसफर किया जा रहा था। मौके से 5 आरोपी गिरफ्तार किए हैं, इनसे मोबाइल,लैपटॉप सिम कार्ड, चेक बुक, पासबुक, आधार कार्ड,पैन कार्ड, क्रेडिट कार्ड सहित बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों ने पूरा सेटअप एक फिल्म के स्टाइल में लगा रखा था, सभी आरोपी कमीशन पर काम करते हैं। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है और भी कई खुलासे से हो सकते हैं।
Source link
ग्वालियर में 100 करोड़ का इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड पकड़ाया:'जन्नत' फिल्म की तर्ज पर लगाया सेटअप, दुबई-श्रीलंका से जुड़े तार
