Headlines

21 हजार नकली सिगरेट के साथ थोक कारोबारी पकड़ा गया:3 लाख से ज्यादा का माल बरामद, विक्रेता की दुकान पर पुलिस का छापा




मुजफ्फरपुर जिले में नामी ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट बेचने वाले एक बड़े अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। रविवार को नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना और वीएसटी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शिकायत पर कार्रवाई की। पुलिस ने शहर के धर्मशाला चौक स्थित एक थोक विक्रेता की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से करीब 21 हजार नकली सिगरेट बरामद की। जब्त की गई इन सिगरेटों की अनुमानित बाजार कीमत 3 लाख रुपए से ज्यादा है। पुलिस ने दुकान संचालक और मुख्य थोक कारोबारी अजय कुमार को हिरासत में ले लिया है। उनसे थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में कारोबारी अजय कुमार ने कई खुलासे किए हैं। उसने पुलिस को बताया कि उसने नकली सिगरेट की यह खेप अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल निवासी अभिषेक कुमार से खरीदी थी। ब्रांड से मिलते-जुलते नाम और गलत स्पेलिंग वाली हूबहू पैकिंग वीएसटी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अधिकृत वकील (दिल्ली निवासी) जगमीत सिंह रंधावा ने बताया कि यह गिरोह कंपनी के 2 लोकप्रिय ब्रांड ‘चार्म्स’ और ‘टोटल’ के नाम पर नकली उत्पाद बनाकर बाजार में बेच रहा था। जालसाजों ने चार्म्स ब्रांड से मिलते-जुलते नाम और गलत स्पेलिंग वाली हूबहू पैकिंग तैयार की थी। इसी तरह टोटल ब्रांड की भी नकली पैकिंग बनाकर सिगरेट बेची जा रही थी। इससे आम उपभोक्ता असली और नकली सिगरेट में फर्क नहीं कर पा रहे थे। आरोपी कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर रह चुका कंपनी के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के अनुसार, अवैध बाजार और नकली उत्पादों की धड़ल्ले से हो रही बिक्री के कारण कंपनी को अपने वास्तविक राजस्व में करीब 50 प्रतिशत तक का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। पुलिस जांच में एक और महत्वपूर्ण तथ्य यह भी सामने आए है कि हिरासत में लिया गया थोक कारोबारी अजय कुमार पहले इसी कंपनी का अधिकृत थोक डिस्ट्रीब्यूटर (वितरक) रह चुका है। पुराना डिस्ट्रीब्यूटर होने के कारण उसे बाजार की पूरी समझ थी। आरोप है कि वह इसी का फायदा उठाकर असली सिगरेट की आड़ में इन नकली उत्पादों की आपूर्ति मुजफ्फरपुर के साथ-साथ उत्तर बिहार के कई आसपास के जिलों के छोटे दुकानदारों को कर रहा था।
कंपनी प्रबंधन की ओर से स्पष्ट किया गया कि करीब 40 हजार से अधिक नकली सिगरेट बरामद की गई थी। फिलहाल, मुजफ्फरपुर पुलिस की टीमें इस गिरोह के मुख्य सप्लायर अभिषेक कुमार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *