Headlines

गुरदासपुर से मथुरा-वृंदावन के लिए बस हुई रवाना:MLA गुरदीप रंधावा ने दिखाई हरी झंडी; मान सरकार की पहल की सराहना




पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेरा बाबा नानक से मथुरा-वृंदावन के लिए एक बस रवाना की गई। स्थानीय विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने भक्तों को इन पवित्र स्थलों के दर्शन कराने के लिए बस को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर विधायक रंधावा ने सभी भक्तों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना शुरू की है, जिससे कई भक्तों को अलग-अलग धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सिर्फ तीर्थ स्थलों के दर्शन ही नहीं, बल्कि पंजाब सरकार तीर्थयात्रियों के रहने, खाने-पीने की भी अच्छी और मुफ्त व्यवस्था करती है। सरकार की पहल की जमकर सराहना विधायक रंधावा ने कहा कि बुढ़ापे में कई लोग तीर्थ स्थलों के दर्शन नहीं कर पाते थे। पंजाब सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों और धार्मिक तीर्थयात्रियों को आसान, सुरक्षित और मुफ्त तीर्थ यात्रा कराना है। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्री सरकार की इस पहल की बहुत सराहना कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *