Headlines

हांसी व्यापार मंडल प्रधान प्रवीण तायल जमीन धोखाधड़ी में गिरफ्तार:फर्जी दस्तावेज, रिकॉर्ड में हेरफेर कर बनवाई रजिस्ट्री; हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई




हरियाणा के हांसी व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण तायल को सीआईए-1 हांसी ने जमीन धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के 11 मार्च 2026 के आदेश पर की गई है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि उपायुक्त हांसी कार्यालय के निर्देश पर तहसीलदार हांसी को मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा गया था। इसके बाद जांच सीआईए-1 को दी गई। जांच में मिले सबूतों और दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने व्यापार मंडल प्रधान प्रवीण तायल पुत्र पुरुषोत्तम तायल को गिरफ्तार किया। मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेजों में बदलाव सीआईए-1 के सब इंस्पेक्टर कपिल ने बताया कि मामले में जमीन धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाने और उनका इस्तेमाल करने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, विवादित जमीन के रिकॉर्ड में हेरफेर करके उसके क्षेत्रफल और मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेजों में बदलाव किए गए। इसके बाद उस जमीन की रजिस्ट्री या बिक्री कराई गई। आरोपी से पूछताछ करने में जुटी पुलिस पुलिस गिरफ्तार आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। सीआईए-1 की टीम जमीन के रिकॉर्ड, संबंधित दस्तावेजों और रजिस्ट्री से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि इस फर्जीवाड़े में किसी और व्यक्ति की भूमिका है या नहीं। दुकानों को सील किए जाने के विवादों में रहे व्यापार मंडल प्रधान प्रवीण तायल इससे पहले नगर परिषद द्वारा टैक्स बकाया होने पर दुकानों को सील किए जाने की कार्रवाई को लेकर भी विवादों में रहे थे। उस दौरान नगर परिषद की सचिव के साथ उनकी बहस हुई थी। अब जमीन धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज के मामले में गिरफ्तारी के बाद उनका नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। पुलिस के अनुसार, मामले में जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी को 14 सितंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *