Headlines

लुधियाना में पूर्व चीफ पार्लियामेंटरी सेक्रेटरी पर FIR:कोर्ट परिसर में वकील से मारपीट का आरोप, ढांडा बोले-पुलिस दे चुकी है क्लीन चिट




लुधियाना के कोर्ट परिसर की पार्किंग में पैसों के विवाद को लेकर साथी वकील से कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व चीफ पार्लियामेंटरी सेक्रेटरी एडवोकेट हरिश राय ढांडा और उनके बेटे चंदन ढांडा के खिलाफ FIR दर्ज की है। खास बात यह है कि घटना के करीब 8 महीने बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता एडवोकेट संजीव मल्होत्रा द्वारा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करने के बाद यह कार्रवाई हुई है। मामले की अगली सुनवाई 14 सितंबर को होनी है। पैसे मांगने पर हमला करने का आरोप दुगरी निवासी एडवोकेट संजीव मल्होत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनका हीश राय ढांडा के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। 16 जनवरी को उन्होंने कोर्ट परिसर की पार्किंग में ढांडा को उनके बेटे चंदन ढांदा अन्य साथियों और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ देखा। मल्होत्रा के अनुसार, उन्होंने ढांडा से अपने पैसे मांगे। आरोप है कि इसके बाद हरिश राय ढांडा, उनके बेटे और अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि हमले के दौरान उनकी सोने की चेन छीन ली गई। इसके बाद आरोपी उन्हें धमकी देते हुए वहां से चले गए। उसी दिन दी थी पुलिस को शिकायत मल्होत्रा के अनुसार, उन्होंने घटना के दिन ही पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन काफी समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई 14 सितंबर को होनी है। इससे पहले शनिवार को पुलिस ने FIR दर्ज कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 126(2) (गलत तरीके से रोकना) और 3(5) (साझा मंशा) के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का दावा-वीडियो भी पुलिस को दिया था एडवोकेट संजीव मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि उन्होंने मारपीट की घटना का वीडियो भी अपनी शिकायत के साथ पुलिस को उपलब्ध कराया था। उनका दावा है कि इसके बावजूद पुलिस ने करीब 8 महीने तक FIR दर्ज नहीं की। मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि हरिश राय ढांडा पूर्व विधायक और पूर्व चीफ पार्लियामेंटरी सेक्रेटरी रह चुके हैं और बार काउंसिल के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसी वजह से पुलिस कार्रवाई करने में हिचकिचाती रही। ढांडा बोले- पुलिस पहले ही दे चुकी है क्लीन चिट आरोपों पर हरीश राय ढांडा ने इन्हें खारिज किया है। ढांडा ने कहा कि पुलिस इस मामले में पहले ही उन्हें क्लीन चिट दे चुकी है। शिकायतकर्ता ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की थी और दबाव में पुलिस ने अब उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस बोली- जांच के बाद दर्ज हुई FIR मामले की जांच कर रहे ASI मलकीत सिंह ने कहा कि FIR जांच के बाद दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *