Headlines

India Win Junior Womens Hockey Asia Cup 2026


मध्यप्रदेश की दो हॉकी खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की खैदेम शिलीमा चानू और कृष्णा शर्मा ने चीन में खेले गए एएचएफ महिला जूनियर एशिया कप-2026 में भारतीय टीम की खिताबी जीत में अहम भूमि

.

शिलीमा ने पूरे टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर महिला टीम की कप्तानी संभाली, जबकि कृष्णा ने जापान और पाकिस्तान के खिलाफ गोल दागकर टीम की जीत में योगदान दिया। रविवार को खेले गए फाइनल में भारत ने मेजबान चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार महिला जूनियर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

भारत ने इससे पहले 2023 और 2024 में भी यह ट्रॉफी जीती थी। खिताब के साथ भारतीय टीम ने एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

फाइनल में 17वें मिनट का गोल निर्णायक

खिताबी मुकाबले में भारत और चीन के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मजबूत डिफेंस के साथ खेलते हुए चीन पर दबाव बनाए रखा। 17वें मिनट में भारत ने गोल कर 1-0 की बढ़त हासिल की। इसके बाद चीन ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने हर हमले को नाकाम कर दिया। आखिरी सीटी तक भारत ने अपनी बढ़त कायम रखी और लगातार तीसरी बार एशिया की जूनियर महिला हॉकी चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

शिलीमा के हाथों में थी टीम की कमान

मध्यप्रदेश के लिए इस जीत की खास बात यह रही कि खैदेम शिलीमा चानू भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की कप्तान थीं। मिडफील्ड में खेलते हुए शिलीमा ने टीम के खेल को संभालने के साथ कप्तान की जिम्मेदारी भी निभाई। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही।

कृष्णा ने जापान-पाकिस्तान के खिलाफ दागे गोल

मध्यप्रदेश की ही कृष्णा शर्मा ने टूर्नामेंट में अपनी गोल स्कोरिंग क्षमता दिखाई। जापान के खिलाफ भारत की 7-0 की जीत में कृष्णा ने 5वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में भी उन्होंने 48वें मिनट में फील्ड गोल किया। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

टूर्नामेंट में अजेय रहा भारत

भारत ने एलीट पूल चरण में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने तीन मुकाबले जीते, जबकि चीन के खिलाफ मैच गोलरहित ड्रॉ रहा।

क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 से हराने के बाद भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-1 से शिकस्त दी। फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपना अजेय अभियान जारी रखा।

MP की हॉकी अकादमी से निकलीं दोनों खिलाड़ी

शिलीमा चानू और कृष्णा शर्मा की यह उपलब्धि मध्यप्रदेश की महिला हॉकी अकादमी के लिए भी बड़ी सफलता है। दोनों खिलाड़ियों ने अकादमी में प्रशिक्षण लेकर भारतीय जूनियर टीम तक का सफर तय किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन से प्रदेश में महिला हॉकी के लिए तैयार किए जा रहे प्रशिक्षण और खेल ढांचे को भी मजबूती मिली है।

खेल मंत्री सारंग ने दी बधाई

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भारतीय टीम की खिताबी जीत पर शिलीमा चानू, कृष्णा शर्मा और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने शिलीमा की कप्तानी और कृष्णा के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने प्रदर्शन से मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *