Headlines

'भास्कर समाधान' का असर… कलेक्टर रोड की समस्या हुई दूर:चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर शिवेंद्र सिंह बने 'स्टार ऑफिसर'; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक




इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आते ही जिम्मेदार उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर शिवेंद्र सिंह सिकरवार बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ प्रभाश जोशी मार्ग, हरसिद्धि, कलेक्टर रोड निवासी फुरकान ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोग गिर रहे थे और जलभराव भी हो रहा है। शिकायत सामने आने के बाद आज के ‘स्टार ऑफिसर’ चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर शिवेंद्र सिंह सिकरवार ने मामले को संज्ञान में लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान पत्रकार कॉलोनी: निजी जमीन पर जमा कचरा हटवाया, लोगों को राहत वार्ड 42 के कनाड़िया रोड, पत्रकार कॉलोनी स्क्वायर निवासी डॉ. पुष्पा गोयल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके मकान के आसपास निजी जमीन पर लोग लगातार कचरा डाल रहे हैं। रहवासियों के मना करने के बावजूद यहां कचरा जमा किया जा रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार नगर निगम की ओर से कचरा पॉइंट बताए जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। शिकायत सामने आने के बाद असिस्टेंट चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर नदीम खान ने मामले को संज्ञान में लिया और समस्या का समाधान कराया। जलभराव, खतरनाक तारों, गड्ढों और कचरे से परेशान शहरवासी संगम नगर: 2 साल से जलभराव, कीचड़ और मच्छरों से परेशानी वार्ड 13 के संगम नगर, सतांकर हॉस्पिटल के पास रह रहे निवासी किशोर रघुवंशी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर के पास पिछले 2 साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश और जमा पानी के कारण यहां कीचड़ हो जाता है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। उन्होंने जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। पटेल कॉलोनी: बिजली के पोल पर तारों का जाल, शॉर्ट सर्किट का खतरा वार्ड 18 के अननेक्सड रोड, पटेल कॉलोनी निवासी पुनमचंद ने शिकायत दर्ज कराई है कि घर के सामने लगे बिजली के पोल पर आसपास की कॉलोनियों की कई केबल लगी हुई हैं। इससे पोल पर तारों का जाल बना हुआ है और अक्सर शॉर्ट सर्किट की स्थिति बनती है। शिकायतकर्ता के अनुसार पावर हाउस में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। जूनी इंदौर: रेलवे अंडरब्रिज के नीचे मैनहोल के पास बड़ा गड्ढा वार्ड 62 के जूनी ओल्ड निवासी मनीष दुबे ने शिकायत दर्ज कराई है कि रेलवे अंडरब्रिज के नीचे मैनहोल के पास सड़क पर बड़ा और गहरा गड्ढा हो गया है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने जल्द गड्ढा भरवाने और सड़क को सुरक्षित करने की मांग की है। कोहिनूर कॉलोनी: फिर लगा कचरे का ढेर, शिकायत के बाद भी समस्या बरकरार वार्ड 53 के कोहिनूर कॉलोनी निवासी शोएब रईस ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र में फिर से कचरे का ढेर लगा दिया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार यहां पहले भी कई बार कचरे की समस्या को लेकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति फिर जस की तस हो जाती है। उन्होंने कचरा हटवाने के साथ नियमित सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *