राजस्थान की 47 नगर परिषदों और 252 नगर पालिकाओं के चुनाव के नतीजे आज आएंगे। इनमें 35 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा। शहरी निकायों में 9 और 11 सितंबर को 2 फेज में वोटिंग हुई थी। पहले फेज में 162 शहरी निकायों में 76.41 फीसदी और दूसर
.
नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के नतीजों के बाद सभापति और अध्यक्ष पद के लिए जोर आजमाइश का दौर चलेगा। कांग्रेस और भाजपा ने नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के उम्मीदवारों की पहले से ही बाड़ेबंदी कर रखी है।
पहले फेज में इन 27 नगर परिषदों में हुई थी वोटिंग
चौमूं, शाहपुरा, बाड़मेर, जैसलमेर, तिजारा, खैरथल, भिवाड़ी, करौली, कुचामनसिटी, डीडवाना, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, झालावाड़, बूंदी, बारां, जालोर, झुंझुनूं, फतेहपुर (सीकर), सवाई माधोपुर, धौलपुर, सुजानगढ़, चूरू, कोटपूतली, ब्यावर, नागौर।
दूसरे फेज में इन 20 नगर परिषद में हुई वोटिंग
किशनगढ़, पुष्कर, टोंक, बहरोड़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सरदारशहर, गंगापुर सिटी, सीकर, सिरोही, निंबाहेड़ा, राजसमंद, मकराना, हिंडौन सिटी, दौसा, लालसोट, डीग, बालोतरा, फलोदी और सलूंबर।


निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…
