![]()
बाड़ी नगर पालिका चुनाव के पार्षद पद के नतीजे सोमवार को आएंगे। वोटिंग के बाद कांग्रेस ने अपने पार्षद प्रत्याशियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है। पार्टी ने 39 प्रत्याशियों को एकजुट रखने की कोशिश की है। निर्दलीय प्रत्याशियों की भी बाड़ेबंदी की सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों को भी अपने साथ लिया है। इन प्रत्याशियों को ग्वालियर, धौलपुर और एक अज्ञात जगह पर रखा गया है। बता दें कि बाड़ी नगर पालिका में कुल 45 वार्ड पार्षद चुने जाएंगे, जिनमें से एक का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
Source link
बाड़ी के कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी:तीन अलग-अलग शहरों में पहुंचाए, 14 सितंबर को आएगा परिणाम
