![]()
लुधियाना में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। एक गुट ने दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवक हाथों में नंगी तलवारें और तेजधार हथियार लेकर एक घर पर धावा बोल
.
मामला जमालपुर थाना इलाके के गुरुनानक नगर का है। घायल नितिन ने बताया कि हमलावर गुट के लोग इलाके में नशा तस्करी का अवैध धंधा करते हैं। नितिन के मुताबिक, उसने समाज को बचाने के लिए इस गैरकानूनी काम की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखे हुए थे। इसी खुन्नस में रविवार सुबह आरोपियों ने हथियारों से लैस होकर उसके घर पर हमला कर दिया। इस हमले में नितिन की बाजू पर चोट आई है।
CCTV में नजर आए बदमाश सामने आई सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हथियारबंद युवक बिना किसी खौफ के घर के बाहर हंगामा और हमला कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
ASI बोले- अभी तक नशे वाली बात सामने नहीं आई जमालपुर थाने के एएसआई साहिब सिंह ने बताया कि 13 तारीख को दो गुटों में झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस को शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि, नशा तस्करी के आरोप पर एएसआई ने स्पष्ट किया कि पुलिस जांच में अभी तक नशे वाली बात सामने नहीं आई है।
हर पहलू से हो रही जांच पुलिस सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही असली सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
