रतलाम में ऑनलाइन गेमिंग के बहाने ₹25,500 की ठगी:आरोपी गिरफ्तार; साइबर सेल ने पूरी रकम फ्रिज कराई




रतलाम पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के बहाने ठगी करने वाले इंदौर के एक युवक को रविवार को गिरफ्तार किया है। साथ ही ठगी के 25,500 रुपए फ्रिज भी कराए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर साइबर फ्रॉड से जुड़े अन्य आरोपियों एवं नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है। माणकचौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि अभिषेक पिता आनंद जैन द्वारा ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से 25 हजार 500 रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस टीम व सायबर सेल द्वारा बिना देरी किए तकनीकी कार्रवाई शुरू की। NCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराकर संबंधित वित्तीय लेन-देन पर फ्रॉड की संपूर्ण राशि को फ्रिज कराई। इस तरह आरोपी तक पहुंची पुलिस
मामले में पुलिस टीम एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर साइबर ठगी में संलिप्त आरोपी की पहचान की। पुलिस टीम ने आरोपी विशाल (27) पिता सीताराम डावर निवासी शिवधाम कॉलोनी, निम्बोदी, इंदौर को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से साइबर ठगी की घटना, उपयोग किए गए माध्यमों, बैंक खातों एवं अन्य तकनीकी संसाधनों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर साइबर फ्रॉड में संलिप्त अन्य आरोपियों, बैंक खातों एवं साइबर नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की भूमिका सामने आने पर उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *