![]()
चंडीगढ़ में दिवाली पर ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाने हैं। 96 स्टॉल के लिए करीब 4,100 आवेदन प्रशासन के पास पहुंचे हैं। अब इन आवेदकों में से स्टॉल पाने वालों का चयन ड्रॉ ऑफ लॉट्स के जरिए किया जाएगा। प्रशासन की ओर से आज शाम 4 बजे सेक्टर-23 स्थित बाल भवन में ड्रॉ निकाला जाएगा। ड्रॉ में चयनित आवेदकों को ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। एक स्टॉल के लिए कई दावेदार इस बार स्टॉल की संख्या के मुकाबले आवेदकों की संख्या काफी अधिक है। 96 स्टॉल के लिए 4,100 आवेदन आने से एक स्टॉल के लिए बड़ी संख्या में दावेदार हैं। ऐसे में लाइसेंस पाने वाले आवेदकों का फैसला लॉटरी के जरिए किया जाएगा। प्रशासन ने दिवाली को देखते हुए ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए 7 से 12 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चयन की प्रक्रिया ड्रॉ के जरिए होगी। केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखों की बिक्री इन अस्थायी लाइसेंस के जरिए ऐसे ही पटाखों की बिक्री की जा सकेगी, जिन्हें काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-नेशनल एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-NEERI) से प्रमाणित किया गया हो। ड्रॉ में चयन होने के बाद संबंधित आवेदकों को प्रशासन की ओर से बिक्री के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। दिवाली के दौरान पटाखों की बिक्री को नियंत्रित तरीके से करवाने के लिए प्रशासन ने यह प्रक्रिया अपनाई है।
Source link
चंडीगढ़ में अस्थायी लाइसेंस ड्रॉ आज:शाम 4 बजे बाल भवन में ड्रॉ, जीतने वालों को मिलेगा बिक्री का मौका
