![]()
पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर का मौत से पहले का वीडियो सामने आया था। इसमें उसने जिस नेहा नाम की लड़की का नाम लिया था, उसे थाना-34 पुलिस ने रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया। उससे करीब 2 घंटे तक पूछताछ चली, जिसमें पुलिस ने कई सवाल किए। पुलिस ने नेहा से पूछा कि वह मनजीत कौर को कैसे जानती है। इस पर उसने बताया कि वह उसकी दोस्त है। उसने कहा कि जिस दिन मनजीत कौर को चंडीगढ़ से किडनैप कर जलाया गया, उस दिन वह उसके साथ नहीं थी। पुलिस को नेहा पर शक है। इसके चलते पुलिस मनजीत कौर की किडनैपिंग वाले दिन नेहा के मोबाइल फोन की लोकेशन निकलवाएगी। इससे पता चलेगा कि जिस दिन मनजीत कौर को चंडीगढ़ के सेक्टर-34 से किडनैप किया गया था, उस दिन नेहा भी वहां मौजूद थी या नहीं। मरने से पहले मनजीत कौर ने वीडियो में कहा- सत श्री अकाल, मैं आपकी मनजीत कौर, आप सब जानते हो मैं डेढ़ महीने से यहां पड़ी हूं। मैं बड़ी तकलीफ में हूं। मुझे शुभी , नेहा और दो लड़के, शुभी के साथ इन्होने मोरिंडा जाकर आग लगाई, जिनके कारण मैं यहां पर हूं, उन्हें मत छोड़ना। उन्होंने मुझे ले जाकर आग लगा दी। मनजीत कौर की हत्या का मामला सामने कैसे आया? एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच में नया मोड़ आया… मां के शक से ऐसे आगे बढ़ी जांच… कौन थीं मनजीत कौर, जिसे जलाकर मारा…
Source link
पंजाबी इन्फ्लुएंसर मर्डर केस, सहेली से पूछताछ:मरने से पहले मनजीत ने वीडियो में लिया था नाम, कहा- इन्होंने मुझे आग लगाई
