Headlines

लुधियाना में सोते परिवार पर 'स्प्रे मारा:उठे तो घर साफ: बेटी की शादी का सामान और 'लेबर की पेमेंट' ले उड़े चोर!




लुधियाना में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे घरों में घुसकर लोगों को बेहोश कर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला लुधियाना की न्यू मॉडल कॉलोनी का है जहां बेखौफ बदमाशों ने एक सोते हुए परिवार पर नशीला स्प्रे छिड़क कर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने बेटी के शगुन समारोह के लिए रखे 55 हजार रुपये कैश,सोने की अंगूठियां और 3 मोबाइल फोन उड़ा लिए। दिमाग सुन्न हो गया था, दरवाजा खुला देखा तो अंदर खड़ा था चोर पीड़ित महिला सुरिंदर कौर ने बताया कि सुबह सरगी के समय करीब 4:16 बजे बदमाश घर में घुसे। उन्होंने कोई ऐसी दवाई या स्प्रे छिड़का जिससे उनका दिमाग और शरीर सुन्न होने लगा। जब उनकी आंख खुली तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला है और एक अजनबी शख्स अंदर खड़ा है। सुरिंदर कौर के मुताबिक मैंने अपने पति को उठाने की कोशिश की, लेकिन स्प्रे के असर से उन्हें होश नहीं आ रहा था। मैंने हिम्मत करके ‘चोर-चोर’ शोर मचाना शुरू कर दिया। बुजुर्ग पति ने किया पीछा,चोरों ने दिया धक्का पीड़ित सुरजीत सिंह ने बताया कि वह गहरी नींद में थे। पत्नी के शोर मचाने पर जब वह उठे और चोरों को पकड़ने दौड़े तो बदमाशों ने उन्हें जोर से धक्का दे दिया। सुरजीत सिंह जमीन पर गिर गए, जिससे उनकी बांह और घुटनों पर चोटें आई हैं। सुरजीत सिंह ने बताया कि एक दिन पहले ही उनकी बेटी का ‘शगुन’ समारोह था। उन्होंने लेबर को पैसे देने के लिए 55 हजार रुपये कैश अलमारी में रखे थे। चोरों ने गोदरेज की अलमारी खोलकर सारा सामान बिखेर दिया, कैश, दो सोने की अंगूठियां और तीन मोबाइल ले उड़े। उन्होंने बताया कि चोर दो थे, जो पतले, लंबे और सांवले रंग के थे। एक ने मुंह पर गमछा बांधा हुआ था। धक्का देने के बाद वे दीवार फांद कर भाग निकले। पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल: पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के तुरंत बाद वे थाने गए थे। लेकिन पुलिस का कोई भी कर्मचारी मौके का मुआयना करने या फिंगरप्रिंट्स लेने नहीं आया। उल्टा पुलिस ने उन्हें कह दिया कि सुबह 10-11 बजे आना और मोबाइलों के बिल/IMEI नंबर लेकर आना, तब कार्रवाई करेंगे। परिवार ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। पीड़ितों का कहना है हम अपने ही घरों में सुरक्षित नहीं हैं। अगर कोई बाहर का व्यक्ति या किरायेदार इलाके में रह रहा है तो पुलिस उसकी वेरिफिकेशन क्यों नहीं करती अगर पुलिस ऐसे ही सोती रही तो आम जनता का क्या होगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *