Headlines

भिवानी में ट्रक-मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट:बाइक सवार की मौत, घर लौटते समय भाई के सामने हादसा, पीछे गाड़ी में आ रहा था




भिवानी के गांव खानक के नजदीक एक हाईवा ट्रक व मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक को गंभीर चोटें आई। जिसे उपचार के लिए तोशाम के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी। भिवानी के गांव सीपर निवासी सुखविंद्र सिंह ने तोशाम थाना में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि 12 जुलाई करीब साढ़े 12 बजे अपनी गाड़ी में व उसका भाई प्रवीन उसके आगे-आगे मोटरसाइकिल पर गांव पिंजोखरा से गांव सीपर जा रहे थे। जब वे खानक में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उनके सामने से एक हाईवा ट्रक चालक अपने ट्रक को लापरवाही से तेज गति में चलाता हुआ आया। जिसने प्रवीन की मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। जिसके कारण उसके भाई को गंभीर चोटें आई। जिसके बाद उसके भाई को उपचार के लिए तोशाम के अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा हाईवा ट्रक लापरवाही से चलाते हुए एक्सीडेंट होने के कारण हुआ है। हाईवा ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मारी है। इसलिए उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इधर, पीएचसी तोशाम से पुलिस थाना में सचूना दी गई कि एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण प्रवीण की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस टीम कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंची। जहां मृतक के भाई के बयान पर हाईवा ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *