![]()
भवानी मंडी में भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने अपनी पत्नी सुंगना गुर्जर और पुत्रवधु पिंकी गुर्जर के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के प्रभाव वाले क्षेत्र में तीनों के कांग्रेस में शामिल होने को भाजपा के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। तीनों के कांग्रेस में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत रामलाल गुर्जर, सुंगना गुर्जर और पिंकी गुर्जर के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। डग विधानसभा प्रत्याशी रहे चेतराज गहलोत, मंडल अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, नगर अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा और उपाध्यक्ष अनिल वर्मा समेत दो दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका माला और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीनों नेताओं के पार्टी में आने को संगठन के लिए मजबूती के तौर पर देखा। एक साथ तीन प्रमुख स्थानीय चेहरों के कांग्रेस में शामिल होने से भवानी मंडी की स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा शुरू हो गई है। पार्टी बदलने के सवाल पर रामलाल गुर्जर ने नहीं दिया जवाब कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर से भाजपा छोड़ने के कारणों को लेकर सवाल किया गया। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया। उनके भाजपा छोड़ने के पीछे क्या वजह रही, इसे लेकर फिलहाल उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Source link
पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर परिवार समेत कांग्रेस में शामिल:पुत्रवधु पिंकी और पत्नी सुंगना गुर्जर ने भी थामा हाथ, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
