मेजर भूपिंदर सिंह आज बीजेपी में होंगे शामिल:बादल परिवार के हैं करीबी, हरियाणा सीएम सैनी की मौजूदगी में पार्टी जॉइन करेंगे




पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करीबी रहे मेजर भूपिंदर सिंह आज बीजेपी में शामिल होंगे। वह अपने बेटे के साथ पार्टी की सदस्यता लेंगे। मेजर भूपिंदर सिंह प्रकाश सिंह बादल के राजनीतिक सचिव रह चुके हैं और सुखबीर सिंह बादल के करीबियों में भी गिने जाते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में मेजर भूपिंदर सिंह बीजेपी में शामिल होंगे। इसे लेकर सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी कार्यालय में कार्यक्रम रखा गया है। नायब सैनी के दौरे से पहले पंजाब बीजेपी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की टीमों ने कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में चेकिंग की। जून मे भी हरियाणा सीएम उनसे मिले थे
भाजपा में शामिल होने का उनका यह फैसला ऐसे समय काफी अहम माना जा रहा है, जब पार्टी 2027 की विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है और पंजाब में अपना आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इस साल जून में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उनके चंडीगढ़ स्थित घर उनका हाल-चाल जानने पहुंचे थे। उस समय भूपिंदर सिंह रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन हुआ उस समय भूपिंदर सिंह ने मीडिया को बताया था कि मनप्रीत सिंह बादल तीन बार उनसे मिलने आए थे, लेकिन सुखबीर सिंह बादल के परिवार में से कोई नहीं आया। बाद में सुखबीर उनके घर गए थे। पता चला है कि वह अपने बेटे अमरवीर सिंह बावा समेत आज शाम वरिष्ठ नेताओं केवल सिंह ढिल्लों, संगठन मंत्री श्रीनिवासुलू, नायब सिंह सैनी और मनप्रीत सिंह बादल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे।
राज्यमंत्री का मिला हुआ था रैंक मेजर भूपिंदर सिंह ढिल्लों को प्रकाश सिंह बादल की सरकार के दौरान मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने 1997 से 2002 और फिर 2012 की अकाली-भाजपा सरकार के दौरान राज्य मंत्री के रैंक के साथ यह जिम्मेदारी संभाली थी। मेजर भूपिंदर सिंह प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव ‘बादल’ के ही रहने वाले हैं। वह पूर्व सांसद गुरराज सिंह ढिल्लों के बेटे हैं। राजनीति में आने से पहले वह भारतीय सेना में मेजर थे। उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) से प्रशिक्षण प्राप्त किया था और 1969 में उन्हें कमीशन मिला था



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *