Headlines

Iran Hormuz Strait Nuclear Bomb Statement


तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने रविवार को ईरान में 140 ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक सेंटकॉम के मुताबिक हमलों की इस तीसरी कड़ी में ईरान को काफी नुकसान हुआ है।

ये हमले किश्म, सीरिक, बंदर अब्बास, जास्क, बुशेहर, खोंदाब, बंदर महशहर, बेहबहान, अंदीमेश्क, देजफुल, अहवाज, अबादान और खुर्रमशहर जैसे इलाकों में किए गए।

वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसिन रेजाई ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट ईरान के लिए कई परमाणु बमों से भी ज्यादा अहम है। ISNA न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रेजाई ने कहा कि ईरान होर्मुज की हर हाल में रक्षा करेगा।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

1. ओमान के पास जहाज पर हमला,1 भारतीय लापता: ‘GFS गैलेक्सी’ जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय सवार थे। 10 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है। भारत ने हमले की निंदा करते हुए नागरिक जहाजों पर हमले तुरंत रोकने की अपील की।

2. अमेरिका बोला- ईरान के 300 ठिकानों पर हमला किया: अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक अमेरिका ने इस सप्ताह 3 दिनों में ईरान के 300 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

3. लेबनान पर इजराइल ने फिर हमले किए: इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह जिले के कफर तेबनित कस्बे पर गोलीबारी की। फिलहाल इन हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

4. कुवैत के सीमा चौकियों को नुकसान: कुवैत की सेना ने रविवार को बताया कि हाल के हमलों में देश के उत्तरी हिस्से में स्थित तीन सीमा चौकियों को नुकसान पहुंचा है।

5. खुजेस्तान में वाटर प्रोजेक्ट पर हमला: ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, दक्षिणी ईरान के महशहर शहर में एक वाटर प्रोजेक्ट पर प्रोजेक्टाइल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

मिडिल ईस्ट के हालात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान का दावा- बहरीन के शेख ईसा एयर बेस पर हमला किया 

ईरान ने बहरीन के शेख ईसा एयर बेस पर हमला किया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने बयान में कहा कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने हेलिकॉप्टरों के रखरखाव केंद्र, पी-8 सैन्य विमान के हैंगर और अमेरिकी सेना के ड्रोन कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर हमले किए।

IRGC के मुताबिक, यह कार्रवाई ईरान पर जारी अमेरिकी सैन्य हमलों के जवाब में की गई है।अमेरिका या बहरीन की ओर से भी इस पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल है।

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-ईरान जंग न थमने पर एक्सपर्ट्स की राय

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रूस-ईरान ने बनाया अपना पेमेंट नेटवर्क, क्रिप्टो में ₹9.92 लाख करोड़ का कारोबार

रूस, ईरान और उत्तर कोरिया ने दुनिया की बैंकिंग व्यवस्था से अलग क्रिप्टो के जरिए एक समानांतर भुगतान सिस्टम खड़ा कर लिया है। क्रिप्टो लेनदेन पर नजर रखने वाली संस्था चेनालिसिस के मुताबिक, 2025 में इन्होंने क्रिप्टो के जरिए ₹9.92 लाख करोड़ का लेनदेन किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान में अमेरिकी विरोध से जुड़ी 4 फोटोज

ईरान की राजधानी तेहरान के इमाम हुसैन चौक पर ईरानी मिसाइल का सिम्बॉलिक मॉडल और राष्ट्रीय झंडा लगाया गया है।

ईरान की राजधानी तेहरान के इमाम हुसैन चौक पर ईरानी मिसाइल का सिम्बॉलिक मॉडल और राष्ट्रीय झंडा लगाया गया है।

ईरान की राजधानी तेहरान के इमाम हुसैन चौक पर सफेद रंग के सिम्बॉलिग मिसाइल के पास से लोग गुजरते हुए।

ईरान की राजधानी तेहरान के इमाम हुसैन चौक पर सफेद रंग के सिम्बॉलिग मिसाइल के पास से लोग गुजरते हुए।

ईरान की राजधानी तेहरान के इमाम हुसैन चौक पर दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतोल्लाह खामेनेई के समर्थन का प्रतीक बने बैनर के पास से गुजरती एक महिला।

ईरान की राजधानी तेहरान के इमाम हुसैन चौक पर दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतोल्लाह खामेनेई के समर्थन का प्रतीक बने बैनर के पास से गुजरती एक महिला।

तेहरान की एक सड़क पर पूर्व सुप्रीम लीडर आयतोल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर वाले बैनर के पास से मोटरसाइकिल पर गुजरती एक ईरानी महिला।

तेहरान की एक सड़क पर पूर्व सुप्रीम लीडर आयतोल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर वाले बैनर के पास से मोटरसाइकिल पर गुजरती एक ईरानी महिला।

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने ईरान के खुजेस्तान प्रांत में किए हमले

मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के खुजेस्तान प्रांत में हवाई हमला किया। डिप्टी गवर्नर वलियोल्लाह हयाती ने बताया कि ये हमले अहवाज शहर के पास किए गए। हमलों से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

खुजेस्तान प्रांत इराक की सीमा से लगा इलाका है। 1980-88 के ईरान-इराक युद्ध के दौरान सबसे भीषण लड़ाई इसी प्रांत में हुई थी। इसलिए इसका सैन्य महत्व भी बहुत अधिक है।

खुजेस्तान ईरान का तेल और गैस का सबसे बड़ा केंद्र है। अहवाज, आघाजारी, मारून और गचसारान जैसे प्रमुख तेल क्षेत्र इसी इलाके में हैं। यहां तेल और गैस से जुड़ी पाइपलाइनें, रिफाइरी और अन्य ऊर्जा ढांचा मौजूद है। इसलिए यह ईरान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है।

01:53 AM13 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

तनाव बढ़ने से तेल की कीमतों में उछाल

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच सोमवार को एशियाई कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रॉयटर्स के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड 3.3% बढ़कर 78.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

2024 में दुनिया के समुद्री रास्ते से होने वाले कच्चे तेल के व्यापार का एक-चौथाई से ज्यादा हिस्सा और वैश्विक पेट्रोलियम खपत का लगभग पांचवां हिस्सा होर्मुज से होकर गुजरा। दुनिया के लगभग 20% LNG व्यापार का रास्ता भी यही है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस रास्ते में रुकावट का सबसे ज्यादा असर एशियाई देशों पर पड़ेगा। 2024 में होर्मुज से गुजरने वाली 83 प्रतिशत LNG एशियाई बाजारों के लिए भेजी गई थी। इनमें चीन, भारत और दक्षिण कोरिया की हिस्सेदारी मिलाकर 52% थी।

01:42 AM13 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी हमले में ईरान में एक की मौत, चार घायल

अमेरिका के ताजा हवाई हमले में दक्षिण-पश्चिमी ईरान में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। यह जानकारी ईरान के सरकारी मीडिया ने दी है।

सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, खुजेस्तान प्रांत के सुरक्षा और कानून-व्यवस्था मामलों के उप-गवर्नर वलियोल्लाह हयाती ने कहा, “सोमवार सुबह अमेरिकी दुश्मन के हमले के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं।”

01:24 AM13 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बार-बार जहाजों को निशाना क्यों बना रहा?

होर्मुज पर अपना नियंत्रण बनाए रखना: ईरान चाहता था कि सभी जहाज उसके तय किए गए रूट से गुजरें और उसकी बनाई ट्रांजिट अथॉरिटी में रजिस्ट्रेशन कराएं। इससे उसे होर्मुज पर नियंत्रण और भविष्य में शुल्क वसूलने का अधिकार मिलता।

ओमान के वैकल्पिक रूट का विरोध: ओमान ने अपने तट के पास नया समुद्री मार्ग शुरू कर दिया, जिससे जहाज ईरान के नियंत्रण वाले रूट से बचकर निकल सकते थे। ईरान को लगा कि इससे होर्मुज पर उसकी पकड़ कमजोर हो जाएगी।

अमेरिका पर दबाव: ईरान को लग रहा है कि अमेरिका क्षेत्र में उसकी ताकत कम करने की कोशिश कर रहा है और हॉर्मुज का कंट्रोल लेना चाहता है।

01:18 AM13 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अमेरिका की मदद करने वाले देश निशाना बनेंगे

तेहरान ने अमेरिका के हालिया सैन्य हमलों की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें संयुक्त राष्ट्र चार्टर का खुला उल्लंघन बताया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि अमेरिका क्षेत्र की स्थिरता को कमजोर कर रहा है और युद्धविराम समझौते का भी उल्लंघन कर रहा है।

विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी कि अगर कोई देश अपनी जमीन, सैन्य ठिकाने या अन्य सुविधाएं ईरान पर हमला करने के लिए अमेरिका को इस्तेमाल करने देगा, तो ईरान उस पर हमला करेगा।

01:15 AM13 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के हमले सोमवार को भी जारी

ईरानी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका ने सोमवार सुबह भी ईरान में पहले के मुकाबले ज्यादा बड़े इलाके में हमले किए हैं। इस बार हमलों का दायरा दक्षिण और पश्चिमी ईरान तक फैल गया।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किश्म, सीरिक, बंदर अब्बास, जास्क, बुशहर, खोंदाब, बंदर महशहर, बेहबहान, अंदीमेश्क, देजफुल, अहवाज, अबादान और खुर्रमशहर समेत कई इलाकों को निशाना बनाया गया।

हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। अमेरिका और ईरान, दोनों देशों ने भी अभी तक इन हमलों के पूरे दायरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *