Headlines

पूर्व मंत्री के पिता-मैनेजर की जमानत पर फैसला सुरक्षित:अमृतसर डीएम रंधावा आत्महत्या केस में सुनवाई, CBI जांच की याचिका वापस




अमृतसर डीएम रंधावा आत्महत्या मामले में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और मैनेजर दिलबाग सिंह की जमानत याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तारी के बाद से जेल में हैं, जबकि उनके पिता और मैनेजर की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत कभी भी फैसला सुना सकती है। दूसरी तरफ परिवार ने इस मामले में सीबीआई जांच के लिए लगाई गई एप्लीकेशन वापस ले ली है। अब तीन प्वाइंट में जानिए सारा मामला –
जहरीला पदार्थ खाकर किया सुसाइड 21 मार्च 2026 को अमृतसर में तैनात जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसमें उन्होंने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और टेंडर प्रक्रिया को लेकर दबाव बनाने के आरोप लगाए थे। मृतक की पत्नी पर दर्ज हुआ केस मृतक की पत्नी की शिकायत और सुसाइड वीडियो के आधार पर पुलिस ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और मैनेजर दिलबाग सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले के बाद लालजीत सिंह भुल्लर को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। मार्च 2026 में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और मैनेजर दिलबाग सिंह गिरफ्तारी से बच रहे हैं। जिला अदालत में अग्रिम जमानत हुई खारिज निचली अदालत से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद सुखदेव सिंह भुल्लर और दिलबाग सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया था। हाईकोर्ट में मामले की विस्तृत सुनवाई हो चुकी है और फैसला सुरक्षित है। वहीं, मामले की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका वापस ले ली गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *