Headlines

सिरसा में युवक ने किया सुसाइड:चारपाई की निवार को बनाया फंदा, कमरे में पंखे से लटका मिला, मानसिक रूप से परेशान




सिरसा जिले के अबूबशहर गांव में मानसिक रूप से परेशान 28 साल के एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिवार के सदस्यों के उठने पर युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर चौटाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के मॉडल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान अबूबशहर निवासी बजरंग पुत्र बृजलाल के रूप में हुई है। चौटाला चौकी के एएसआई दलवीर सिंह ने बताया कि बजरंग पहले नशा करता था, लेकिन अब उसने नशा छोड़ दिया था। वह अविवाहित था। सुबह पंखे से लटका मिला युवक दलवीर सिंह के अनुसार, बजरंग ने रात को कमरे में लगे पंखे से चारपाई की निवार के सहारे फंदा लगा लिया। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। सुबह परिजनों ने बजरंग को पंखे से लटका देखा तो घर में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई की और शव को अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। एएसआई के अनुसार, मृतक के चचेरे भाई कुलदीप सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *