सिरमौर में कार एक्सीडेंट, महिला टीचर समेत 3 की मौत:250 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, प्रशासन ने 25-25 हजार की फौरी राहत दी




सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल में रविवार शाम एक सड़क हादसे में महिला टीचर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पच्छाद में प्राथमिक इलाज देने के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना के अनुसार यह हादसा सराहां बस स्टैंड से करीब 100 मीटर दूर उस समय हुआ। अधिकारी जेटली अपने परिवार के साथ शाम करीब 7.30 बजे सरांहा से अपने घर की तरफ जा रहे थे। गाड़ी में अधिकारी जेटली की पत्नी व बेटा और महिला टीचर रीना शर्मा सवार थी। बस स्टैंड से करीब 100 मीटर दूरी पर ही इनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में इन्होंने गंवाई जान इस हादसे में महिला टीचर रीना शर्मा (48) पत्नी राम लाल निवासी धरगौण सराहां सिरमौर और कार चालक अधिकारी जेटली (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अधिकारी जेटली की पत्नि उर्मिला जैटली ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। दंपत्ति का बेटा यशस्वी गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आज करवाया जाएगा पोस्टमार्टम पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आज तीनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपेगी। इसके बाद पैतृक गांव में तीनों का अंतिम संस्कार होगा। प्रशासन ने 25-25 हजार की फौरी राहत दी वहीं पच्छाद प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए तथा घायल को 5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है। स्थानीय विधायक रीना कश्यप ने हादसे पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *