Headlines

रायपुर में प्राइवेट कर्मचारी से लूट:मोबाइल-कैश लूटा, गाड़ी में तोड़फोड़ की; पीड़ित की शिकायत पर पांच आरोपी गिरफ्तार




रायपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में देर रात एक प्राइवेट कर्मचारी के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने रास्ता रोककर चाकू और डंडे से उस पर हमला किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी और उसके वाहन में तोड़फोड़ कर दी। आरोपी युवक का मोबाइल और नगदी लूटकर मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 अपचारी बालक भी शामिल हैं। पुलिस उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश कर रही है। धमतरी जाते समय रोका, चाकू-डंडे से हमला पुलिस के मुताबिक, बिलासपुर जिले के ग्राम चिल्हाती निवासी रोहित कुमार यादव (40) 29 अगस्त की रात अपने वाहन CG 04 QR 4710 से धमतरी जा रहे थे। रात करीब 1 बजे ग्राम कुर्रा, गोबरा नवापारा के पास कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने रोहित से गाली-गलौज की और चाकू, डंडे और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। उन्होंने रोहित को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपियों ने वाहन में तोड़फोड़ कर करीब 16 हजार रुपए का नुकसान कर दिया। वे रोहित का मोबाइल और नगदी रकम भी लूटकर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद रोहित ने गोबरा नवापारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। साक्ष्यों और पूछताछ से आरोपियों की पहचान वारदात की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सागर साहू (22), चंदन यादव (19), टीकम साहू (19), मुकेश नगराची (19) और घनश्याम निषाद (19) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल 4 नाबालिगों को भी नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड, माना के समक्ष पेश किया जा रहा है। लूटे गए सामान और हथियारों की जांच पुलिस आरोपियों से घटना में इस्तेमाल चाकू-डंडे और लूटे गए मोबाइल के संबंध में पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *