Headlines

Bikaner Nagar Nigam Election Results


बीकानेर नगर निगम चुनाव के नतीजों में हार-जीत के अंतर के साथ कई बड़े उलटफेर दिखाई दिए।

.

वार्ड 37 में भाजपा के श्याम सिंह हाड़लां ने कांग्रेस के रविंद्र पाल को 2398 वोटों के बड़े अंतर से हराया। वहीं वार्ड 54 में कांग्रेस के पवन कुमार ने तरुण कुमार यादव को महज 26 वोटों से शिकस्त दी। वार्ड 69 में भाजपा की लीला गहलोत निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

भाजपा ने कुल 27 सीटें जीतीं, लेकिन कई बड़े चेहरे चुनाव हार गए। सबसे बड़ा झटका पूर्व मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित की हार रही, जिन्हें उनके ही वार्ड नंबर 14 में कांग्रेस की किरण भाटी ने हरा दिया। बीकानेर पश्चिम के कई वार्डों में भी भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा।

चुनाव में निर्दलीयों ने भी कई वार्डों में जीत हासिल की। इस बीच कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर सभी को चौंका दिया।

पढ़िए- किस वार्ड में कितने अंतर से जीते प्रत्याशी

…………………………………… बीकानेर के निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस को बहुमत, 42 सीटें जीती:भाजपा पिछड़ी; पूर्व मेयर हारी, पूर्व मंत्री के भतीजे जीते, पढ़िए- पूरा रिजल्ट

बीकानेर नगर निगम चुनाव के अब तक सामने आए नतीजों में कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 42 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा के खाते में 27 वार्ड आए हैं। वहीं 10 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। वार्ड 23 में एक सीट पर रालोपा की सरोज ने जीत तहासिल की है। पूरी खबर पढ़िए

बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड, मेयर कौन?:कल्ला, डोटासरा और नाहटा सहित 6 नाम दौड़ में, पढ़ें- किसके पक्ष में समीकरण

बीकानेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 80 में से 42 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। अब निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया है। लेकिन बहुमत मिलने के बावजूद कांग्रेस के लिए अगली चुनौती आसान नहीं है। अब सबसे बड़ा सवाल मेयर की कुर्सी को लेकर है। आखिर मेयर पद के लिए दावेदार कौन? पढ़िए पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *