![]()
चुनाव से 5 महीने पहले कलह के बीच पार्टी के नए प्रभारी राजस्थान के पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट पंजाब पहुंचेंगे। वह चंडीगढ़ में कांग्रेस की रैली में शामिल होंगे। इस रैली में संगरूर में मंत्री हरपाल चीमा से सवाल पूछने के बाद दबाव में सुसाइड करने वाले गुलजार सिंह के लिए इंसाफ मांगा जाएगा। कांग्रेस आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार से मंत्री चीमा के खिलाफ FIR दर्ज करने और मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग करेगी। इसी बीच 3 महीने बाद यह पहला मौका होगा, जब पूर्व CM व जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी और प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एक ही स्टेज पर होंगे। खास बात ये है कि राजा वड़िंग की प्रधान पद से छुट्टी होने की संभावना अभी भी बनी हुई है। सचिन पायलट ने एक इंटरव्यू में वड़िंग को बदलने की संभावना के सवाल पर स्पष्ट तौर पर हां या ना नहीं कहा। ऐसे में संभावना है कि चंडीगढ़ पहुंचने के बाद पायलट ग्राउंड लेवल पर कोई वर्किंग करना चाहते हैं, उसके बाद ही कोई फैसला हो सकता है। पायलट ने बदलाव की संभावना खुली रखी
छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल को हटाकर कांग्रेस हाईकमान ने सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी लगाया है। पंजाब दौरा शुरू करने से पहले ही पायलट ने कांग्रेस में आगे भी संगठनात्मक बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया। पायलट ने कहा कि फिलहाल पार्टी का ध्यान आम आदमी पार्टी सरकार का मुकाबला करने पर होना चाहिए। पायलट ने संगठन में जिम्मेदारियों के बदलाव को सामान्य प्रक्रिया बताया। इससे वड़िंग को लेकर अटकलें जरूर तेज हुई हैं। जून में आखिरी बार एक स्टेज पर दिखे थे चन्नी और वड़िंग
पूर्व सीएम चन्नी और प्रधान राजा वड़िंग जून महीने में आखिरी बार एक स्टेज पर इकट्ठा दिखे थे। तब 24 जून को उन्होंने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। हालांकि उसके बाद जब 1 जुलाई को कांग्रेस हाईकमान ने चुनाव को लेकर कमेटियों की घोषणा की तो उनका विवाद खुलकर सामने आया था। चन्नी को उम्मीद थी कि कांग्रेस ग्राउंड सर्वे में उनकी पॉपुलैरिटी के हिसाब से उन्हें प्रधान बनाएगी लेकिन हाईकमान ने वड़िंग को ही बरकार रख दिया। इस वजह से कैंपेन कमेटी का चेयरमैन होने के बावजूद चन्नी ने न खुशी जताई और न ही कोई कामकाज किया। इसके बाद चन्नी ने CM चेहरा बनाए जाने का प्रेशर डाला लेकिन हाईकमान ने साफ इनकार कर दिया कि पार्टी चुनाव से पहले सीएम चेहरा घोषित नहीं करेगी।
Source link
सचिन पायलट आज पहली बार पंजाब आएंगे:चंडीगढ़ में रैली, 3 महीने बाद चन्नी-वड़िंग एक स्टेज पर; कांग्रेस प्रधान बदलने की संभावना बरकरार
