![]()
बालोद जिला मुख्यालय से सटे देवारभाट गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो मंदिरों को निशाना बनाया। चोर हनुमान मंदिर, सुरूजडीहीवारिन मइया मंदिर से चांदी का मुकुट और दानपेटी से कैश ले गए। कुल मिलाकर करीब 5,400 रुपए का सामान चोरी होने की बात सामने आई है। इस घटना के बाद गांव वालों में नाराजगी और चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुबह टूटा मिला मंदिर का ताला पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदात 11 और 12 सितंबर की दरमियानी रात हुई। ग्राम निवासी मलेश कुमार कतलाम ने बताया कि, शाम को पूजा के बाद उन्होंने हनुमान मंदिर में ताला लगाया था। अगले दिन सुबह मंदिर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो हनुमान प्रतिमा के मस्तक पर लगा करीब 10 तोला वजनी चांदी का मुकुट गायब था। इसकी कीमत करीब 3 हजार रुपए बताई गई है। दूसरे मंदिर से दानपेटी की रकम चोरी इसी रात चोरों ने सुरूजडीहीवारिन मइया मंदिर को भी निशाना बनाया। मंदिर के पुजारी ढालसिंह उइके ने चोरी की सूचना दी। यहां से दानपेटी में रखी नकदी समेत अन्य सामान चोरी होने की जानकारी सामने आई है। दोनों मंदिरों से कुल करीब 5,400 रुपए के सामान की चोरी बताई गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद अब बालोद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर ली है। बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
बालोद के 2 मंदिरों से चांदी का मुकुट-कैश चोरी:हनुमान और सुरूजडीहीवारिन मंदिर को एक ही रात निशाना बनाया, 5,400 रुपए का सामान ले गए
