![]()
सीतापुर के रालामऊ में बुधवार को एक रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक उमेश चंद्र (75) की मौके पर ही जान चली गई। ऑटो में सवार एक मां-बेटी भी घायल हो गईं। घायलों में रूबी पत्नी सुभाष निवासी बारोय और उनकी दो साल की बेटी इनाया शामिल हैं। दोनों को रालामऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, उमेश चंद्र ऑटो में सवारी लेकर संदना जा रहे थे। रूबी अपनी बेटी इनाया के साथ दवा लेने संदना जा रही थीं। तभी सिधौली की ओर से आ रही रोडवेज बस ने रालामऊ के पास ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस लेकर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष प्रिंस सोनकर ने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फरार बस और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
Source link
रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत:सीतापुर के रालामऊ में हादसा, मां-बेटी घायल; बस चालक फरार
