Headlines

ऊना में हिमाचल एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत:लापरवाही से हादसे की आशंका, एक बेटा और एक बेटी के सिर से उठा पिता का साया




हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक व्यक्ति की हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार रात करीब नौ बजे दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के कुछ देर बाद मवा के पास हुआ। मृतक की पहचान अभयपुर निवासी 38 वर्षीय शिव कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात हिमाचल एक्सप्रेस दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए निकली थी। ट्रेन जब मवा के पास पहुंची, तो शिव कुमार अचानक उसकी चपेट में आ गए। ट्रेन से टकराने के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई शुरू की और मृतक की पहचान की। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शिव कुमार किन हालातों में ट्रेन की चपेट में आए। एक बेटे और एक बेटी का पिता था युवक शिव कुमार की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम छा गया। वे अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। इस हादसे से अभयपुर क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। रेलवे एसएस राणा ने लोगों से रेलवे ट्रैक से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों को रेलवे ट्रैक पर पैदल नहीं चलना चाहिए या उसे पार करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है। लोगों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए रेलवे नियमों का पालन करना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *