Headlines

पत्नी पर हमला करने के बाद बुजुर्ग ने किया सुसाइड:महिला नूंह अस्पताल में भर्ती, दोनों में हुई कहासुनी, मानसिक रूप से परेशान था




नूंह जिले के रावली गांव में बुधवार को घरेलू विवाद में 68 साल के बुजुर्ग ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद बुजुर्ग ने खुदकुशी कर ली। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, रावली गांव के रहने वाले कमरू (68) मानसिक रूप से परेशान थे। इसी वजह से उनका अपनी पत्नी सकुरन (62) से अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। दोपहर में दंपती में हुई थी कहासुनी बुधवार दोपहर किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर कमरू ने कथित तौर पर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे सकुरन घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जरूरी जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक कमरू के शव को कब्जे में लेकर अल-आफिया जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर बीएनएस 194 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पत्नी पर हमला करने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर इस संबंध में कोई शिकायत आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *