Headlines

जांजगीर-चांपा का देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट बंद:अब तक 22 लोगों की मौत, तीन छात्रों के डूबने के बाद प्रशासन ने लिया फैसला




जांजगीर-चांपा में हसदेव नदी किनारे बने देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट को प्रशासन ने पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। यहां लगातार हो रहे हादसों के बाद यह फैसला लिया गया। हाल ही में चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी में डूब गए थे। हादसे में तीनों की मौत हो गई थी। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश के बाद एसडीएम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नदी के आसपास बैरिकेडिंग कर दी। लोगों को खतरनाक जगहों पर जाने से रोकने के लिए सूचना बोर्ड भी लगाया गया है। अब तक 22 लोगों की मौत प्रशासन की ओर से लगाए गए बोर्ड में बताया गया है कि देवरी-चिचोली इलाके में अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है। हाल ही में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन कॉलेज छात्र नदी में बह गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस, नगर सैनिक और SDRF की टीम ने कई घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया और तीनों के शव बाहर निकाले। तेज बहाव और भंवर से खतरा देवरी-चिचोली अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। लेकिन हसदेव नदी के कुछ हिस्सों में तेज बहाव और भंवर हैं, जिससे यहां हादसे का खतरा बना रहता है। कई लोग नहाने या सेल्फी लेने के दौरान नदी के गहरे हिस्से में चले जाते हैं। नदी में चिकने और नुकीले पत्थर भी हैं। इनके कारण पानी में फंसने या नदी में गिरने के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। नदी की गहराई और खतरनाक हिस्सों की जानकारी नहीं होने से भी हादसे हो जाते हैं। लोगों से नदी में नहीं जाने की अपील लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए कलेक्टर ने इलाके को बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रशासन ने मौके पर बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर देवरी-चिचोली में पिकनिक मनाने या हसदेव नदी में उतरने से बचें। अधिकारियों का कहना है कि यह रोक लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगाई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *