Headlines

झज्जर में 3 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग:फायर ब्रिगेड बुझाने में जुटी; कारणों का पता नहीं




झज्जर के खेड़ी खुम्मार बाइपास स्थित सोलर केयर की तीन मंजिला इमारत में बुधवार रात अचानक आग लग गई। आग कुछ ही देर में इमारत के अंदर फैल गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। दमकल कर्मचारी इमारत के अंदर तक पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही यह पता लगाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है कि कहीं कोई कर्मचारी या अन्य व्यक्ति अंदर फंसा तो नहीं है। आग के कारण और नुकसान स्पष्ट नहीं फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से इमारत और अंदर रखे सामान को कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के साथ इमारत की स्थिति की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *