Headlines

तरनतारन में एसबीआई में 50 हजार के नकली नोट जमा:कैश काउंटर पर पकड़ा फर्जीवाड़ा, अकाउंट होल्डर पर केस , पुलिस तलाश में जुटी




तरनतारन जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की मुख्य शाखा से जाली नोट खपाने की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक खाताधारक ने बैंक काउंटर पर 50,000 रुपये के नकली नोट जमा कराने की कोशिश की। बैंक मैनेजर की मुस्तैदी से इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसबीआई तरनतारन शाखा के प्रबंधक भरत लाल मीणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेजर सिंह नामक व्यक्ति अपने बैंक खाते में नकदी जमा कराने पहुंचा था। जब उसने काउंटर पर 50,000 रुपये की नकदी सौंपी, तो जांच के दौरान वे सभी नोट जाली पाए गए। बैंक अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत सभी जाली नोटों को जब्त कर लिया और नियमानुसार बैंक रजिस्टर में इसकी अधिकारिक प्रविष्टि (एंट्री) दर्ज कर ली। आरोपी फरार, पुलिस की छापेमारी जारी मामले की जानकारी देते हुए सिटी थाना प्रभारी (इंस्पेक्टर) परमजीत सिंह विरदी ने बताया कि बैंक प्रबंधक की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी मेजर सिंह के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और दाव किया जा रहा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *