Headlines

Vaibhav Suryas Wimbledon Style | Hollywood Look Praised


पटना3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पहली बार विंबलडन के सेंटर कोर्ट पर पुरुष सिंग्ल्स फाइनल देखने पहुंचे। ब्लैक सूट और आंखों पर काला चश्मा लगाए उनका अंदाज किसी हॉलीवुड स्टार से कम नहीं लग रहा था। उनके ‘जेंटलमैन’ लुक ने सोशल मीडिया पर भी फैंस का ध्यान खींच लिया।

जब वैभव से उनके स्टाइलिश लुक और फैशन एक्सपेरिमेंट के बारे में पूछा गया। उन्होंने अपने ही अंदाज में हंसते हुए जवाब दिया, “जल्दी-जल्दी में जो सामने मिला, डालकर आ गया हूं।” उनके इस मजेदार जवाब ने फैंस का दिल जीत लिया।

वैभव के साथ भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह और ओपनर अभिषेक शर्मा भी मौजूद थे। वैभव ने अपने इस शानदार लुक का श्रेय भी अभिषेक शर्मा को देते हुए कहा कि ये सब सारा अरेंजमेंट अभिषेक भइया ने कराया है।

युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का नया अवतार बताया। उन्होंने कहा कि वैभव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से बेहद कम उम्र में अलग पहचान बनाई है। युवराज कहा, ‘वैभव भारतीय क्रिकेट का सबसे ‘एडवांस्ड वर्जन’ हैं।’

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और युवराज सिंह।

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और युवराज सिंह।

अभिषेक शर्मा को बनाएंगे टेनिस में ‘डबल्स’ मैच पार्टनर

रिपोर्टर ने जब वैभव सूर्यवंशी से पूछा कि अगर उन्हें टेनिस में ‘डबल्स’ मैच खेलने का मौका मिले तो वह अपने पार्टनर के तौर पर किसे चुनेंगे? इस पर वैभव ने बिना एक पल गंवाए अभिषेक शर्मा का नाम लिया।

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं निश्चित रूप से अभिषेक भैया को ही चुनूंगा। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेरे ओपनिंग पार्टनर भी हैं।” वैभव के इस जवाब ने दोनों खिलाड़ियों के बीच शानदार तालमेल और मैदान के बाहर भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग की झलक दिखाई।

हॉलीवुड स्टार की तरह 'जेंटलमैन' अपीयरेंस में वैभव सूर्यवंशी।

हॉलीवुड स्टार की तरह ‘जेंटलमैन’ अपीयरेंस में वैभव सूर्यवंशी।

राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच हैं वैभव को पसंद

टेनिस को लेकर वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि वह पिछले 4-5 सालों से इस खेल को काफी करीब से फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें समय मिलता है, वह दुनिया के बड़े टेनिस टूर्नामेंट और दिग्गज खिलाड़ियों के मुकाबले देखना नहीं भूलते।

वैभव ने कहा, “जब मैंने टेनिस देखना शुरू किया था, तब मैं राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच को बहुत देखता था।”

नई पीढ़ी के खिलाड़ियों पर बात करते हुए उन्होंने स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज को अपना पसंदीदा बताया। वैभव ने कहा, “मौजूदा जनरेशन में मुझे कार्लोस अल्काराज का खेल सबसे ज्यादा पसंद है।”

विंबलडन का मैच देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी दर्शक दीर्घा में बैठे हुए।

विंबलडन का मैच देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी दर्शक दीर्घा में बैठे हुए।

वैभव ने यानिक सि‍नर के जीतने की कि थी भविष्यवाणी

विंबलडन पुरुष एकल फाइनल से पहले जब वैभव सूर्यवंशी से विजेता को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बेझिझक यानिक सिनर पर भरोसा जताया।

वैभव ने कहा, “सिनर ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वही फाइनल जीतकर चैंपियन बनेंगे।” उनकी यह भविष्यवाणी आखिरकार सही साबित हुई।

फाइनल में यानिक सिनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। उनके अनुमान के सच होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी उनकी सटीक भविष्यवाणी की चर्चा करते नजर आए।

विंबलडन का मैच देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी।

विंबलडन का मैच देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी।

युवराज सिंह ने वैभव को टर्मिनेटर- 6 बताया

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने क्रिकेट की नई पीढ़ी के बदलाव को समझाने के लिए हॉलीवुड की मशहूर ‘टर्मिनेटर’ फिल्म सीरीज का उदाहरण दिया। उन्होंने खुद को ‘टर्मिनेटर’, अपने शिष्य अभिषेक शर्मा को ‘टर्मिनेटर-4’ और 15 साल वैभव सूर्यवंशी को ‘टर्मिनेटर-6’ बताया।

युवराज ने कहा कि हर नई पीढ़ी पिछली पीढ़ी से ज्यादा विकसित, निडर और विस्फोटक होती जा रही है। उनके मुताबिक, मौजूदा युवा खिलाड़ी खेल को नई सोच और अलग अंदाज के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

युवराज बोले- अब वैभव के साथ काम करना चाहूंगा

विंबलडन पुरुष सिंग्ल्स फाइनल के दौरान युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी एक साथ नजर आए। इस मौके पर युवराज ने टेनिस और क्रिकेट की तुलना करते हुए कहा कि जिस तरह यानिक सिनर और कार्लोस अल्काराज टेनिस के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं, उसी तरह क्रिकेट में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी नई सोच और आक्रामकता के साथ खेल को बदल रहे हैं।

युवराज ने कहा, “मैंने अभिषेक के साथ काफी समय तक काम किया है। अब मैं वैभव के साथ भी समय बिताना चाहूंगा। उसके सामने शानदार करियर है। वह बेहद गंभीर खिलाड़ी है और मुझे पूरा भरोसा है कि वह बहुत आगे जाएगा।”

जिम्बाब्वे दौरे पर खेलते हुए दिखाई देंगे वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी को भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में डेब्यू करने का मौका मिला था। वैभव ने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

वहीं, वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया। हालांकि, वे बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्हें तीन मैचों में खेलने का मौका मिला और आखिरी मैच में बाहर कर दिया गया। अब वे जिम्बाब्वे दौरे पर खेलते हुए दिखाई देंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *