![]()
लुधियाना में महिला ने पति की मारपीट और ससुराल वालों के तानों से तंग आकर महिला ने सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने वीडियो बनाया और उसे फिर अपनी मां को वॉट्सएप पर भेज दिया। उसने वीडियो में रोते हुए कहा- सॉरी मम्मी, मैं मर रही हूं। महिला ने एक मिनट 20 सेकेंड के वीडियो में आप बीती सुनाई और पति, ताई सास तथा उसकी बहू को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए फांसी लगा ली। महिला के मायके वालों ने जब तक वीडियो देखा और उससे संपर्क करने की कोशिश की, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पति ने खुद सास को फोन कर पत्नी की आत्महत्या की सूचना दी और मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान 30 वर्षीय शमीना उर्फ शमा के रूप में हुई है। जिसकी शादी 11 साल पहले लुधियाना के ऋषि नगर निवासी अजय मेहरा उर्फ अज्जू के साथ हुई थी। मृतका की मां की शिकायत पर थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपी पति अजय मेहरा, ताई सास सत्या और उसकी बहू रिंपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पहले पढ़िए वीडियो में महिला ने क्या कहा…
सॉरी मम्मी, मैं मरने लगी हूं। मुझे कल से बातें चुभ रही हैं। इतना कर कराकर मुझे गालियां मिली। इन सब ने मुझे गलत कहा। किसी ने मेरा साथ नहीं दिया। इतना करके भी मुझे गलत ठहराया। इनका बेटा ठीक है। मैं गलत हूं। मैंने रात को भी पैसे दिए, सुबह भी पैसे दिए। मैंने उसे 100 रुपए। फिर ये कहते हैं कि जनानी गलत है इसने उसे उठवाया है। इन्होंने मेरा जीना हराम किया है। मैंने कुनाल के पैसे देने हैं। उसने सारे पैसे ले लिए। उसके पास सारा कुछ है। मैं मरने लगी हूं। एक मुझे विनय की मां ने दुखी किया है और एक रिंपी ने दुखी किया है। इनकी बातें मुझे कल से खा रही हैं। बताओं मैंने तुम्हारा क्या गलत किया था। हर जगह इनके सपोर्ट में खड़ी होती थी। पर नहीं इन्होंने मुझे गलत बताया। बस मैं मरने लगी हूं। मां ने बताई पूरी कहानी… पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया सूचना मिलते ही थाना टिब्बा के ASI बलजीत सिंह पुलिस टीम और महिला सिपाही रंजीत कौर के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि शमीना का शव कमरे में छत के पंखे से चुन्नी के सहारे लटका हुआ था। मृतका की मां लक्ष्मी के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति अजय मेहरा, ताई सास सत्या और बहू रिंपी के खिलाफ BNS की धारा 108 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी पति अजय मेहरा को गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस की टीमें शेरा कॉलोनी और ऋषि नगर इलाके में दबिश दे रही हैं ताकि बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Source link
सॉरी मम्मी, मैं मर रही हूं…फिर फंदे पर लटकी महिला:लुधियाना में मरने से पहले फूट-फूटकर रोई, अमृतसर में मां को भेजा VIDEO
