![]()
भिवानी जिले की लोहारू पुलिस ने प्रवीण हत्याकांड में मुख्य आरोपी जयकरण सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया। इस मामले में मृतक प्रवीण के पिता रणबीर सिंह निवासी गोठड़ा ने लोहारू थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि 10/11 सितंबर 2026 की रात उनका बेटा प्रवीण प्लॉट पर बैठा था। इसी दौरान प्लॉट में मौजूद जयकरण और अन्य आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को गली में डाल दिया गया। शिकायत के आधार पर लोहारू थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका डीएसपी लोहारू संजीव कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने 13 सितंबर 2026 को मुख्य आरोपी जयकरण को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भिवानी जिले के गोठड़ा निवासी जयकरण के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से घटना के संबंध में गहराई से पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ और जांच के आधार पर 15 सितंबर 2026 को थाना लोहारू के निरीक्षक सतनारायण ने मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोठड़ा निवासी ओमप्रकाश और चरखी दादरी जिले के निवासी ब्रह्मानंद के रूप में हुई। प्लॉट में बैठने के दौरान हुआ विवाद पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जयकरण और मृतक प्रवीण के बीच प्लॉट पर बैठने के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान जयकरण ने प्रवीण पर हमला किया। इसके बाद गली में आने पर जयकरण और उसके पिता ओमप्रकाश ने भी मृतक के साथ मारपीट की। वारदात के बाद आरोपी जयकरण ब्रह्मानंद के घर पहुंचा, जहां उसने खून लगे कपड़े ब्रह्मानंद को दिए और वहां से दूसरे कपड़े बदलकर चला गया। पुलिस टीम ने अभियोग में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को 16 सितंबर 2026 को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। मामले में आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।
Source link
लोहारू के प्रवीण हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार:प्लॉट में बैठने के दौरान विवाद, मारपीट की, गांव की गली में मिला था शव
