![]()
निम्बाहेड़ा नगर परिषद चुनाव के नतीजों के बाद इलाके में शुरू हुआ राजनीतिक विवाद बुधवार को पुलिस थाने तक पहुंच गया। 11 सितंबर को मतदान के बाद एक व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने 16 सितंबर को कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली थाने पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। करीब 3 घंटे तनातनी के बाद डीएसपी शिवप्रकाश टेलर की समझाइश से मामला शांत हुआ। पुलिस उपाधीक्षक शिवप्रकाश टेलर ने कहा कि मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद थाने पहुंचे आंजना मारपीट के मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई और गिरफ्तार किए गए लोगों को तत्काल रिहा करने की मांग की। थाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने से माहौल गरमा गया। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को लेकर पूर्व मंत्री और कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। डिप्टी ने जांच और कानूनी प्रक्रिया का दिया भरोसा मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक शिवप्रकाश टेलर ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत की। डिप्टी ने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की नियमानुसार जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही मामले का निस्तारण किया जाएगा। आश्वासन के बाद थाने से लौटे पूर्व मंत्री पुलिस प्रशासन की ओर से जांच और कानूनी प्रक्रिया को लेकर आश्वासन मिलने के बाद पूर्व मंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध शांत हुआ। इसके बाद वे कोतवाली थाने से चले गए। पुलिस की ओर से फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी रखी जा रही है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। वार्ड 19 के विवाद से जुड़ा है मामला यह पूरा घटनाक्रम 11 सितंबर को नगर परिषद चुनाव के मतदान के बाद वार्ड 19 में हुए विवाद से जुड़ा है। पुलिस ने 16 सितंबर को मामले से जुड़े कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। बाद में शांतिभंग के तहत कार्रवाई के लिए उन्हें उपखंड कार्यालय ले जाया गया, लेकिन उन्हें बीच रास्ते से वापस थाने लाया गया।
Source link
निम्बाहेड़ा में मारपीट के बाद राजनीतिक विवाद गरमाया:पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने थाने में जताया विरोध, डिप्टी ने समझाकर मामला शांत किया
