Headlines

हिमाचल में सुबह-शाम बढ़ी ठंड:नॉर्मल से नीचे गिरा न्यूनतम तापमान; दिन में उमस भरी गर्मी, कल से मानसून पड़ेगा कमजोर




हिमाचल में मानसून कमजोर पड़ने के बाद रातें ठंडी और दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री नीचे और अधिकतम पारा नॉर्मल से 1.2 डिग्री ज्यादा हो गया है। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं, दिन में धूप निकलने के बाद मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी में इजाफा हुआ है। सामान्य की तुलना में अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी केलांग में दर्ज हुई है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस के उछाल के बाद 22.5 डिग्री पहुंच गया है। मंडी में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। यहां दिन का पारा 32.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं राजधानी शिमला में भी दिन के तापमान में सामान्य से 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश मौसम विभाग के अनुसार- गुरुवार को प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार- 18 सितंबर से मानसून कमजोर पड़ेगा। इसके साथ ही राज्य में अगले पांच दिनों में बारिश के आसार नहीं है। इस दौरान इक्का-दुक्का स्थानों पर बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो सकती है। एक सप्ताह में सामान्य से 31% कम बारिश हिमाचल में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 11 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, पिछले एक सप्ताह में बारिश की कमी और ज्यादा रही। इस दौरान सामान्य के मुकाबले 31 फीसदी कम बारिश हुई। दिन में गर्मी, रात में ठंड का दौर बढ़ेगा मौसम विभाग के मुताबिक- अगले सप्ताह मानसून कमजोर रहने व धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *