Headlines

जेईएन निधि बनी आज की 'स्टार ऑफिसर':शहर में जनसमस्याओं के समाधान पर कार्रवाई जारी, कुछ शिकायतों से मिली राहत




सीकर मे ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की गई जनसमस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई जारी है। टूटे सीवर ढक्कन और बंद नालियों जैसी समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। वहीं, शहर के कई इलाकों में पानी लीकेज, खराब रोड लाइट, गंदगी और जलभराव जैसी समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। लोगों ने इन समस्याओं को ‘भास्कर समाधान’ के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाया है और जल्द समाधान की उम्मीद जताई है। दैनिक भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… जेईएन निधि बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ वसंत विहार से दीपक कुमार सेन ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड नंबर 47 में गली नंबर 13 के पास सीवर का ढक्कन टूटा हुआ है। सीवर चैंबर का ढक्कन टूटने से यह खुला पड़ा था, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। साथ ही, खुले चैंबर के कारण हादसे की आशंका भी बनी हुई थी। समस्या सामने आने के बाद नगर परिषद की जेईएन निधि ने मामले का संज्ञान लिया और संबंधित टीम के माध्यम से सीवर चैंबर का ढक्कन ठीक करवाकर समस्या का समाधान कराया। इससे रास्ते से गुजरने वाले लोगों को राहत मिली और खुले चैंबर के कारण बना हादसे का खतरा भी दूर हुआ। समस्या पर त्वरित कार्रवाई कर समाधान करवाने के लिए जेईएन निधि को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। वसंत विहार में सीवर का टूटा ढक्कन हुआ ठीक वसंत विहार से दीपक कुमार सेन ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड नंबर 47 में गली नंबर 13 के पास सीवर का ढक्कन टूटा हुआ है। ढक्कन टूटने के कारण सीवर चैंबर खुला पड़ा था, जिससे लोगों को रास्ते से आने-जाने में परेशानी हो रही थी। साथ ही, खुले चैंबर के कारण हादसे की आशंका भी बनी हुई थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए सीवर के टूटे ढक्कन को ठीक करवा दिया। इसके बाद रास्ते से गुजरने वाले लोगों को राहत मिली और खुले चैंबर के कारण बनी परेशानी भी दूर हो गई। बंद नालियों की समस्या का हुआ समाधान सिल्वर जुबिली रोड से दाऊद खान ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड नंबर 18 में खुली नालियों में प्लास्टिक, पत्तियां और कचरा जमा होने से पानी की निकासी बाधित हो रही है। नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा था, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से नालियों की सफाई कर पानी की निकासी सुचारु कराने की कार्रवाई की गई। नालियों से कचरा हटने और पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है… दो महीने से पाइपलाइन लीकेज, सड़क पर बह रहा पानी जयपुर रोड स्थित वसंत विहार क्षेत्र से नरेंद्र सिंह नरुका ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पानी की सप्लाई लाइन में पिछले दो महीनों से लीकेज है। पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण सड़क पर पानी जमा हो रहा है। इससे सड़क खराब होने के साथ स्थानीय लोगों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से पानी की सप्लाई लाइन के लीकेज को जल्द ठीक करवाने और सड़क पर बह रहे पानी की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। वार्ड 47 में लंबे समय से खराब पड़ी रोड लाइट, रात में अंधेरा राधाकिशनपुरा क्षेत्र से सुमन कुमारी सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 47 में रोड लाइट लंबे समय से खराब पड़ी है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहता है। इससे सड़क से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से रोड लाइट की जांच करवाकर जल्द ठीक कराने की मांग की है, ताकि रात के समय क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो सके। गली में गंदगी और जलभराव से लोग परेशान कंवरपुरा रोड से मुकेश भिंडा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पालवास रोड की ओर जाने वाली गली में लंबे समय से गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है। गली में पानी जमा रहने के कारण आसपास गंदगी फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने के साथ ही रोजमर्रा की गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से गली की सफाई करवाने के साथ पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिल सके। खाली प्लॉट के पास जमा गंदे पानी से परेशानी शिव कॉलोनी से ओम प्रकाश मीणा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सबलपुरा क्षेत्र में खाली प्लॉट के पास सीवर के गंदे पानी का डैम बना हुआ है। पानी को रोकने की व्यवस्था किए जाने के बावजूद पिछले करीब एक साल से समस्या बनी हुई है। लंबे समय से गंदा पानी जमा रहने के कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से परेशानी लगातार बनी हुई है। उन्होंने संबंधित विभाग से जमा गंदे पानी की निकासी करवाकर इस समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान का असर::जलभराव की समस्या का समाधान करवाने वाले जेईएन हरिराम बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 2.जेईएन पिंकी मीणा बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:मोचीवाड़ा रोड पर सीवर के गंदे पानी की समस्या का हुआ समाधान 3. ‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:महीनों से बंद रोड लाइट चमकी,बिजली के खंभे की समस्या भी हुई दूर, एईएन वाजिद अली बने ‘स्टार ऑफिसर’ 4.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 5. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 6.जेईएन हरिराम बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 7.एईएन अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:शहर में ‘भास्कर समाधान’ पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 8. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 9.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 10.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *