![]()
मेरठ में गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह से ही बारिश काफी तेज रही, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। लगातार बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में जलभराव भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में बादलों के बीच कुछ समय के लिए धूप निकल सकती है। दोपहर के आसपास कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शाम के बाद आसमान फिर से बादलों से घिर सकता है और रात में भी कहीं-कहीं बारिश व गरज-चमक की संभावना है। बारिश का असर तापमान पर भी पड़ेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है। अगले पांच दिनों में मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा। 18 सितंबर को बादल और धूप का दौर रहेगा, जबकि 19 सितंबर को हल्के बादलों के बीच धूप निकलने के आसार हैं। 20 सितंबर को मौसम मुख्यतः साफ रहेगा। 21 सितंबर को धूप के साथ गर्मी बढ़ सकती है और 22 सितंबर को आसमान साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री के आसपास रहेगा। यानी आज की बारिश के बाद अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधि कम होने और तापमान धीरे-धीरे बढ़ने के आसार हैं।
Source link
मेरठ में गुरुवार सुबह से तेज बारिश शुरू:दिनभर बादल-धूप के बीच बूंदाबांदी और गरज-चमक के आसार
