उज्जैन | जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल ने भाजपा के सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित दीपोत्सव में सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों को शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई। संगठन ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की कि 17 सितंबर के आयोजन में शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों की भागीदारी न कराई जाए। सेवादल अध्यक्ष चैन सिंह चौधरी ने कहा कि दीपोत्सव एक राजनीतिक कार्यक्रम है। ऐसे आयोजन में सरकारी विभागों और स्कूलों के विद्यार्थियों को शामिल करना उचित नहीं है। संगठन ने बच्चों को लंबे समय तक कार्यक्रम स्थल पर रखने से भूख-प्यास और अन्य दिक्कतें होने की आशंका जताई। भीड़ में किसी दुर्घटना की स्थिति में जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की गई। युवा कांग्रेस नेता विजय बोडाना ने कहा कि कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पर्याप्त संख्या में मौजूद रह सकते हैं। स्कूल बच्चों को राजनीतिक कार्यक्रम से दूर रखा जाए। मीडिया प्रभारी हेमंत कोली ने ज्ञापन सौंपने की पुष्टि की।
Source link
दीपोत्सव में स्कूली बच्चों को शामिल नहीं करने की मांग
