Headlines

Ludhiana Temple Vandalism | CCTV Footage Shows Clash & Idol Desecration latest update


लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में जीतो मार्किट में संकट मोचन मार्केट श्री बाला जी मंदिर में माथा टेकने आए एक दंपति ने भारी हंगामा किया। आरोप है कि महिला ने मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की और टोकने पर गुंडे बुलाकर मंदिर परिसर में ही जमकर मारपीट की। इस घटना मे

.

मंदिर के पंडित रिशव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह पति-पत्नी पहली बार मंदिर में दर्शन करने आए थे। इसी दौरान महिला ने श्री बाला जी की मूर्ति को अनुचित तरीके से छूना और उस पर खुद ही सिंदूर लगाना शुरू कर दिया।जब मंदिर के पंडित और वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने महिला को मंदिर की मर्यादा का वास्ता देते हुए ऐसा करने से रोका तो वह आगबबूला हो गई।

मंदिर में बहस करते हुए

मंदिर में बहस करते हुए

महिला ने अपनी गलती मानने के बजाय वहां मौजूद लोगों से तीखी बहस और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने वहीं से फोन कर अपने जानकारों को बुला लिया।

5-7 बदमाशों ने किया हमला,2 घायल

पंडित रिशव के मुताबिक फोन करने के कुछ ही मिनटों बाद 5 से 7 लोग मंदिर में घुस आए। आते ही उन्होंने बिना कोई बात किए या सवाल-जवाब किए वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। इस हिंसक मारपीट में मंदिर में मौजूद दो लोगों को गहरी चोटें आई हैं।

मारपीट करते हुए सीसीटीवी में कैद

मारपीट करते हुए सीसीटीवी में कैद

मूर्तियों की बेअदबी से लोगों में भारी रोष

इस पूरी गुंडागर्दी हाथापाई के दौरान भगवान की मूर्तियों की बेअदबी की गई। मारपीट में शनि देव जी का त्रिशूल टूट गया और माता शेरावाली की मूर्ति की उंगली भी खंडित हो गई। मूर्तियों के खंडित होने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी रोष और तनाव का माहौल है।

CCTV में कैद हुई पूरी गुंडागर्दी

मामले का CCTV फुटेज भी सामने आ चुका है कैमरे की फुटेज में एकदम साफ नजर आ रहा है कि किस तरह पहले महिला वहां मौजूद लोगों से उग्र बहस करती है,उसके बाद फोन करके लड़कों को बुलाती है, और फिर मंदिर जैसी पवित्र जगह पर जमकर लात-घूंसे चलते हैं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *